21.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230111 WA0037
मध्यप्रदेश

कोटवार समाज संघ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

दुष्कर्म के मामलें में राजीनामा करने का दबाब बनाने वाले जैसीनगर तहसीलदार को सह आरोपी बनाने की उठाई मांग,दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी

विगत माह अप्रैल में जैसीनगर तहसील अन्तर्गत कोटवार समाज की नाबालिक युवती के साथ घटित दुष्कर्म की घटना के प्रकरण में आरोपियों से राजीनामा करने का दबाब बनाने तथा राजीनामा न करने पर पीड़ित परिवार की महिला कोटवार को बिना किसी जांच के पद से पृथक किये जानें के मामलें में कोटवार वेलफेयर सोसायटी संघ के तत्वाधान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कोटवार समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन की सौंपा। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि विगत माह 24 अप्रैल 2022 को जैसीनगर तहसील अन्तर्गत कोटवार समाज की नाबालिक युवती के साथ घटित दुष्कर्म की घटना के प्रकरण आरोपियों से मिलकर जैसीनगर तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार के लोगों से कहा गया कि प्रकरण में राजीनामा कर लो नही तो तुम्हारे परिवार की महिला कोटवार को पद से हटा दूंगा और तहसीलदार के कहे अनुसार आरोपियों से राजीनामा नही किया तो उन्होंने महिला कोटवार को बिना किसी जांच के कोटवार पद से हटा दिया हैं जो न्यायोचित नही है। ज्ञापन में मांग की गई हैं कि दुष्कर्म के मामलें में राजीनामा करने का दबाब बनाने वाले तहसीलदार जैसीनगर को सह आरोपी बनाया जाकर कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही बिना किसी जांच के पद से हटाई गई महिला कोटवार को पुनः यथावत पदस्थ किया जाये,पीड़ित परिवार को शासकीय आर्थिक सहायता के साथ ही न्याय व संरक्षण दिया जावें अन्यथा कोटवार संघ उग्र आंदोलन को वाध्य होगा।ज्ञापन सौंपने वालों को मुख्य रूप से कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष बहादुर चढ़ार, हरिकिशन, श्रीराम चढ़ार,जगदीश चढ़ार, प्रदीप चढ़ार, राम सिंग चढ़ार, शरद राजा सेन, अशरफ खान, कोमल सिंग, बलराम साहू, राहुल सिंह,भगवान सिंह, कोटवार,धरम दास कोटवार, सोहन कोटवार,निकेश चढ़ार,मुन्ना कोटवार, अनिता कोटवार,उमेश चढ़ार,बाल किशन, रामरतन कोटवार, हजारी कोटवार, बलराम कोटवार, भगवान दास कोटवार,लक्ष्मण सिंह, राम सिंह, राजकुमार चढ़ार, राम गोपाल, प्रताप चढ़ार,राम नारायण,नीलेश चढ़ार, नेतराम चढ़ार, प्रेम नारायण, राजेंद्र चढ़ार, अमोल सिंह, खुमान सिंह, प्रवीण कुमार, बालकिशन, दौलत सिंह चढ़ार,सरदार सिंह, आशीष चढ़ार, भगवान दास, अबरार सौदागर, दीपक कुर्मी, सुनील कुमार, ऋषिराज यादव सहित बड़ी संख्या में कोटवार समाज को लोग मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

शराबी बना रहे रस रंग पार्क को अपना निशाना जिम्मेदार मौन

Bundeli Khabar

एनएसएस शिविर आयोजन में छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Bundeli Khabar

बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!