31.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Bundelikhabar

बिजावर /सुरेश रजक
बिजावर- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ हनुमान मंदिर साकेत धाम मोहनगंज बिजावर से किया गया यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामनिवास पहुंची जहां शोभा यात्रा का समापन किया गया शोभायात्रा में भगवान की आकर्षित करने वाली झांकियां सजाई गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गयातथा श्रद्धालुओं द्वारा कई जगह शोभायात्रा के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई शोभायात्रा में धर्म प्रेमी ढोल नगाड़ों तथा डीजे पर प्रभु भक्ति में लीन रहे जय श्री रामजय श्रीराम के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा शासन प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।


Bundelikhabar

Related posts

बकस्वाहा पहुँचे वन पुरुष

Bundeli Khabar

बिजावर: बरसात के मौसम में भी सफाई न होने की बजह से बीमारियों का बढ़ा खतरा

Bundeli Khabar

एक ही थाने में पिछले 8 सालों से जमे आरक्षक के खिलाफ लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!