28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221208 WA0010
मनोरंजन

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

पुणे। बकार्डी और नॉडविन गेमिंग ने भारत के सबसे खुशहाल म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का सफल समापन किया। 25 से 27 नवंबर को पुणे के महालक्ष्मी लॉन्स में आयोजित 3 दिन के इस मल्टी-म्यूजिक जोनर्स में पुणे और देश के दूसरे शहरों से हजारों प्रशंसक जुटे थे।
बकार्डी एनएच7 वीकेंडर का 13वां संस्करण ‘#13मेराविकेंडर’ के जोश से सराबोर था, जिसने संगीत के जोशीले प्रशंसकों की बढ़ती तादाद के लिये अद्भुत प्रतिभाओं को साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साल फेस्टिवल के 4 मंच थे- बकार्डी एरेना, 13 मेगा स्‍टेज, कासा बकार्डी और कासा इंडी, जिन्होंने दर्शकों को घंटों तक अपने साथ जोड़े रखा और उन्हें थिरकने पर मजबूर किया। 40 से ज्यादा इंडी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के लाइनअप के साथ इस साल का म्यूजिकल वीकेंड किसी सौगात से कम नहीं था, जिसमें प्रतिभाओं की विविधता थी, जैसे कि भारत के सबसे प्रतिभाशाली हिप-हॉप, मेटल, इंडी और पॉप कलाकार और वैश्विक स्तर पर सुर्खियाँ पाने वाले कलाकार।
मेटल के प्रशंसकों ने ब्लडीवूड, क्राकेन, गटस्लिट, पेसिफिस्ट और डाउन ट्रोडेंस जैसे कलाकारों के उत्साह से भरपूर एक्ट्स से ताल मिलाई। इधर आधुनिक फ्लो को पसंद करने वाले लोगों ने द एफ16ज, यशराज, संजीता भट्टाचार्य, अनुव जैन, पारेख एण्ड सिंह, मामे खान, तेजस और कामाक्षी खन्ना के एक्ट्स का मजा लिया। इंटरनेशनल स्टार जे.आई.डी और देशी कलाकारों, जैसे हनुमानकाइंड, वाइल्ड वाइल्ड वूमन, मेबा ओफिलिया, क्रस्ना, एमसी स्टाफ और पव4एन के हिप-हॉप एक्ट्स देखकल दर्शक उछलने लगे। इस फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों, जैसे अमेरिकन फोक रॉक बैण्ड द लुमिनियर्स, स्वीडिश जैज़, आर एण्ड बी और पॉप बैण्ड डर्टी लूप्स और इजराइली बैण्ड टाइनी फिंगर्स के दिल छू लेने वाले परफॉर्मेंसेस भी देखने को मिले। इन सभी ने संगीत की विभिन्‍न अभिव्यक्तियों का नजारा दिया।
नॉडविन गेमिंग के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अक्षत राठी ने कहा, “इस साल के एनएच7 वीकेंडर का थीम था #13मेराविकेंडर और हम इंडी म्यूजिक के प्रशंसकों को एक छत के नीचे एकजुट करके बहुत खुश थे। इस साल दर्शकों ने कई पहलें देखीं, जैसे कि अमेरिकन फोक रॉक बैण्ड द लुमिनियर्स, अमेरिकन रैपरजे.आई.डी, स्वीडिश बैण्ड डर्टी लूप्स के धमाकेदार परफॉर्मेंसेस। यह फेस्टिवल काफी सफल रहा, क्योंकि इससाल हमने वीकेंडर के मशहूर अनुभव के लिये कलाकारों के लाइन-अप द्वारा प्रशंसकों को कई जोनर्स का लुत्फ दिया।”


Bundelikhabar

Related posts

क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में नज़र आएगी दीपिका पादुकोण

Bundeli Khabar

फिल्म ‘खल्ली बल्ली’ में है हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांच

Bundeli Khabar

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अमेरिका में दी प्रभावशाली भाषण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!