26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211116 WA00002
मनोरंजन

‘वो लड़की है कहां?’ फिल्म से तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक जारी

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स ने बहुत सी कॉन्सेप्ट-ड्रिवेन कहानियों का निर्माण किया है, जिन्हें आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा है। एक फ्रेश लीड जोड़ी के साथ, एक अनूठी कॉमेडी-ड्रामा स्टोरी का निर्माण करने के लिए दोनों पावरहाउस स्टूडियो ने हाथ मिलाया है। अरशद सैयद द्वारा लिखी गई और निर्देशित फिल्म ‘वो लड़की है कहां?’ के लिए तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी पहली बार एक साथ आ रहे हैं।
अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बड़ी पहचान बनाने के बाद, तापसी पन्नू एक सशक्त पुलिस वाली के रूप में अपना पहला कॉमेडी रोल निभाती हुई नजर आएंगी। स्कैम 1992 में अपनी भूमिका के लिए ढेर सारी तारीफें बटोरने वाले प्रतीक गांधी एक ‘मसाला’ मैग्नेट फैमिली के युवा नव-विवाहित वंशज के रूप में बेहद अलग अवतार में नजर आएंगे। निर्माताओं ने जयपुर में उनके वर्तमान शूटिंग शेड्यूल से फिल्म के एक्टर्स का एक एक्साइटिंग फर्स्ट लुक शेयर किया है।
जंगली पिक्चर्स के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, निर्माता और रॉय कपूर फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि हमें जंगली पिक्चर्स के साथ जुड़ने की खुशी है, जिसका हटकर और मनोरंजक कहानियां बनाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। अरशद की शानदार स्क्रिप्ट दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। हम भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहेंगे। आरकेएफ की अपकमिंग रिलीजेज में कई अन्य फिल्मों और सीरीज के साथ वर्तमान में बंगाल में फ्लोर पर मॉन्यूमेंटल वॉर एक्शन-ड्रामा ‘पिप्पा’ भी है।
उनकी अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में ‘बधाई दो, डॉक्टर जी और जंगली पिक्चर्स की ‘वो लड़की है कहां है?’ शामिल हैं। रॉय कपूर फिल्म्स के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए, जंगली पिक्चर्स की सीईओ, अमृता पांडेय करती हैं कि अरशद ने दिलचस्प और मनोरंजक कहानी लिखी है। इसके लिए रॉय कपूर फिल्म्स के साथ जुड़ने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी दोनों ने अपने काम से बहुत असर डाला है, उन्हें फिल्म में एक साथ लाना वाकई रोमांचक है।
पहली बार एक पुलिस वाली की भूमिका निभाने और फिल्म में अपने शानदार लुक को शेयर करने पर, तापसी पन्नू कहती हैं कि महिला पुलिस की भूमिका निभाना और कॉमेडी फिल्म करना हमेशा से मेरी चेकलिस्ट में रहा है और मुझे खुशी है कि आखिरकार इस फिल्म में मुझे दोनों करने का मौका मिल रहा है। मैंने प्रतीक का काम देखा है और मुझे लगता है कि वह एक टैंलेंटेड एक्टर हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मज़ा आ रहा है। अरशद ने कमाल की स्क्रिप्ट लिखी है जिसमें शानदार हास्य के साथ बहुत सारे जज्बात भी हैं, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है। मुझे खुशी है कि जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स ने इस फिल्म के निर्माण के लिए हाथ मिलाया है। यह सफर बहुत मजेदार रहने वाला है।
पहली बार इस तरह की भूमिका निभा रहे प्रतीक गांधी अपने किरदार की खूबियों को प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हैं। अपने रोल और इस रोमांचक टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए प्रतीक गांधी ने कहा, मैंने अब तक जो भी काम किया है, “वो लड़की है कहां? में मेरा किरदार, उससे बहुत अलग है, और यह बहुत रोमांचक है। तापसी बेहद टैलेंटेड हैं और उनके साथ काम करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अरशद के पास एक बड़ा विजन है और उन्होंने इस कहानी को बहुत बारीकी से लिखा है! मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।
अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यूट, अपनी कहानी और अपनी दिलचस्प टीम के बारे में बात करते हुए अरशद सैयद ने कहा कि तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी जैसे शानदार एक्टर्स ने मेरे सिनेमाई सफर को समृद्ध किया है। फिल्म में उनके किरदार दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगे। उनके किरदारों की पहली झलक शेयर करना पूरी टीम के लिए रोमांच से भर देने वाला है।
जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स की ‘वो लड़की है कहां?’ में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं जिसका लेखन और निर्देशन अरशद सैयद ने किया है। फिल्म 2022 में रिलीज़ होगी।


Bundelikhabar

Related posts

‘वध’ के नया टीजर में दिखा संजय मिश्रा का अलग अवतार

Bundeli Khabar

बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 का शानदार आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar

संजय दत्त की फ़िल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के पूरे हुए 15 साल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!