17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221206 WA0009
व्यापार

गो फर्स्ट की ईज़मायट्रिप के साथ भागीदारी

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

सऊदी अरब में अपनी बिक्री के लिये विशेष जीएसए पर हस्‍ताक्षर किये

मुंबई। गो फर्स्ट, जिसका नाम पहले गोएयर था, ने घोषणा की है कि इसने भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन टेक ट्रैवेल प्लेटफॉर्म ईज़मायट्रिप के साथ एक विशेष ‘जनरल सेल्‍स एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत, इसी महीने से सऊदी अरब में यात्री टिकटों और अन्य सेवाओं का प्रचार एवं मार्केटिंग की जाएगी। पश्चिमी एशिया के सबसे बड़े यात्रा बाजारों में से एक के साथ लाभकारी वाणिज्यिक सम्बंध और पकड़ बनाने के लिये ईज़मायट्रिप सऊदी अरब के दम्मम और रियाध तथा दूसरी जगहों पर एक स्वतंत्र ब्राण्डेड ऑफिस खोलकर और एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करते हुए गो फर्स्ट के परिचालन का विस्तार करेगी। यह बड़े यात्रा बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया एक प्रयास होगा।

तीन साल की यह विशेष भागीदारी वाली डील दोनों ब्राण्ड्स को सऊदी अरब में अपनी सेवाओं का विस्तार करने का मौका देगी। ईज़मायट्रिप और उसकी व्यापक पहुँच, मार्केटिंग की विस्तृत मध्यस्थताएं और स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी सऊदी के पर्यटकों और लोगों को अनुकूल स्कीमें देने में गो फर्स्ट की मदद करेगी, जिससे उनका अनुभव और बेहतर होगा। इसके अलावा, यह भागीदारी आस-पास के सभी ट्रैवेल एजेंट्स के लिये उस वक्त ईज़मायट्रिप से एक पर्चेज सर्किट बनाना जरूरी करेगी, जब वे सऊदी अरब से गो फर्स्ट के टिकट खरीदेंगे।

ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर स्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, “ईज़मायट्रिप में हम समझते हैं कि सऊदी अरब हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहाँ के स्थानीय लोगों को भी यात्रा करना पसंद है। यह काफी भीड़ वाला बाजार है, जो यात्रा के बेहतर अनुभव की इच्छा रखता है। दुनिया के सबसे ज्यादा एसोसिएशंस और बिजनेसेस में अपने सफल प्रयासों के साथ हम सऊदी अरब के बाजार में कदम रखना और पूरे समर्पण से पर्यटकों को सेवा देना चाहते हैं। हम गो फर्स्ट के जीएसए भागीदार के रूप में अपने सफर की शुरूआत करते हुए बहुत खुश है, जोकि कई अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों की सबसे लोकप्रिय और किफायती एयरलाइन सेवाओं में से एक है।


Bundelikhabar

Related posts

पेटीएम का सुदृढ़ विकास जारी

Bundeli Khabar

सेन्सेक्सचा सावध पवित्रा

Bundeli Khabar

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने मेरू का अधिग्रहण किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!