23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221206 WA0008
मनोरंजन

हिट 2 को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

मुम्बई। साउथ एक्टर अदवी सेष स्टारर हिट 2 बॉक्स ऑफिस पर एक ड्रीम रन एंजॉय कर रही है। मेजर की सफलता के बाद एक्टर ने इस फिल्म के जरिए एक हार्डकोर एक्शन थ्रिलर में वापस की है।

हिट 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसने अपने ओपनिंग विकेंड में ही 28.1 करोड़ की कमाई की है, जो हाल में रिलीज हुई कुछ बड़ी फिल्मों के बिजनेस की तुलना में कहीं बेहतर है। असल में अदीवी सेष स्टारर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर भेड़िया और एक्शन हीरो जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने नॉर्थ बेल्ट में लगभग इन दोनों फिल्मों के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बराबरी की है जो एक फिल्म के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।

यूएस बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन 200k+ दिनों और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हिट 2 ने कल अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और सभी पार्टियों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार से फिल्म का कमाया हुई हर पैसा स्टेकहोल्डर्स के लिए प्रॉफिट ही साबित होगा।

वैसे कोविड के बाद से अब तक फिल्मों में क्लीन हिट की स्थिति बहुत कम देखने को मिली है, फिर चाहे थ्रिलर की ही बात क्यों न हो। लेकिन वहीं अदीवी सेष की लोकप्रियता और सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित हिट 2 ने पहले वीकेंड में ही अपनी शानदार सफलता से एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल के साथ दंगल गर्ल फातिमा और सान्या

Bundeli Khabar

फॅशन चाहत्यांना मिळणार लॅक्मे फॅशन वीकमध्ये सहभागी होण्याची संधी

Bundeli Khabar

वसई में होगा एक यूनिक ब्यूटी कॉन्टेस्ट एवरग्रीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट, महिलाएं उतरेगी रैंप पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!