कमिश्नर सागर एवं रोल ऑब्जर्वर का भ्रमण, राजनगर, खजुराहो के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली
छतरपुर/ब्यूरो
सागर कमिश्नर एवं रोल ऑब्जर्वर मुकेश शुक्ला ने शुक्रवार को राजनगर विधानसभा के मतदान केन्द्रों पर किये जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार भी उपलब्ध थे। उन्होंने बमीठा एवं राजनगर के 3-3 और खजुराहो के 5 मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुये बीएलओ द्वारा की जा रही गतिविधियों सहित नवीन महिला मतदाता के नाम जोड़े जाने, मतदान केन्द्र पर फ्लैैक्स बेंनर चस्पा करने एवं निर्धारित समय तक बीएलओ सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कियेे जाने, दिवालों पर बीएलओ एवं मतदान केन्द्र का नाम, मोबाइल नम्बर को चस्पा करने के निर्देश दिये।

