25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1669432137296
मध्यप्रदेश

बॉलीवुड के ख्यात डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं एक्टर सतीश कौशिक भोपाल में करेंगे शूटिंग

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

भोपाल/ब्यूरो

बॉलीवुड के ख्यात डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं एक्टर सतीश कौशिक ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में प्रमुख सचिव म. प्र. पर्यटन एवं संस्कृति और बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला से सौजन्य भेंट की। कौशिक भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुँचे हैं। उन्होंने कहा, ‘देश के सबसे फिल्म फ्रेंडली स्टेट में आकर काफी खुश हूँ। भोपाल काफी सुंदर और समृद्ध शहर है। यहाँ की लोकेशन, खाना, मेहमानवाजी से काफी प्रभावित हुआ हूँ। उन्होंने बताया कि फिलहाल इकबाल मैदान पर अरबाज खान प्रोडक्शन की फिल्म शूटिंग चल रही है। इसके बाद भोपाल में मेरी अगली फिल्म पटना शुक्ला की शूटिंग होगी’। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला और अपर प्रबंध संचालक श्री विवेक श्रोत्रिय ने उनका स्वागत किया।

“पटना शुक्ला” की शूटिंग भोपाल में

एक्टर कौशिक, अरबाज खान की फिल्म पटना शुक्ला की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। उन्होंने कहा कि पटना शुक्ला के बाद वे खुद एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी भोपाल में ही होना है। इसी फिल्म के लिए पुरानी जेल सहित कुछ लोकेशन्स देखी हैं, जो काफी पसंद आई है।

#JansamparkMP


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने गुफाओं का किया अवलोकन

Bundeli Khabar

संपूर्ण ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!