29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221121 WA0005
मनोरंजन

एक महानायक डॉ बी आर अंबेडकर सीरियल में जीजाबाई की सशक्त भूमिका में स्नेहा सालवी मेहता

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। कोई भी कलाकार जब किसी किरदार में ढलकर प्रदर्शन करता है तो निश्चित रूप से लोकप्रिय हो जाता है। स्नेहा सालवी मेहता उन्हीं कलाकारों में से एक हैं जो एंड टीवी पर प्रसारित सीरियल ‘एक महानायक डॉ बी आर अंबेडकर’ में जीजाबाई की भूमिका को आत्मसात कर रही हैं। इस भूमिका को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

स्नेहा बताती हैं कि जीजाबाई की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने के कारण अब यह भूमिका उन्हें मिली है। जीजाबाई डॉ आंबेडकर की सौतेली माँ थी। जब मैंने इस शो के लिए ऑडिशन दिया तो कास्टिंग वालों को मेरी आवाज पॉजिटिव लगी। चूंकि मैं एक थियेटर आर्टिस्ट हूँ तो अभ्यास की और कैरेक्टर में उतर गई क्योंकि वह नेगेटिव शेड में है। ड्रेस और मेकअप के साथ फिर ऑडिशन दी और चुन ली गई। यह सीरियल चार साल से चल रहा है और मैं नई थी फिर भी सेट पर सभी लोगों का सहयोग मिला। डायरेक्टर शांत स्वभाव के हैं और बड़े प्यार से सीन को समझाते हैं जिससे सभी कलाकार कम्फर्ट जोन में एक्टिंग कर लेते हैं। सेट का माहौल पॉजिटिव रहता है, सब साथ में खाते हैं और मज़ा मस्ती भी करते हैं।

अपने बारे में स्नेहा बताती हैं कि मुझे घूमना, पढ़ना, फिल्में देखने के अलावा रंगमंच में सभी भाषाओं की नाटक देखना पसंद है। वहीं परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।एक्टिंग की बात करूँ तो मैं चैलेंजिंग कैरेक्टर में ढलना पसंद करती हूँ। अमिताभ बच्चन सर मेरे ऑल टाइम फेवरेट एक्टर हैं। साथ ही रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, इरफान खान, पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण को पर्दे पर अभिनय करते देख बहुत अच्छा लगता है।

वैसे आपको बता दें कि स्नेहा अपनी मम्मी से प्रभावित हैं। उनकी माँ सामाजिक कार्यों में आगे रहती हैं साथ वह एक पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी है लेकिन घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती है। स्नेहा सालवी मेहता 12 वर्षों से रंगमंच में सक्रिय हैं। उन्होंने 15 गुजराती और 12 मराठी नाटकों में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह ईटीवी पर प्रसारित गुजराती सीरियल ‘कान्हा बनीयो कॉमनमैन, कुमकुमना पगला पडया, तारी आंखनो अफिनी, 1760 सासूमा तथा मराठी सीरियल ‘जय हो, रुंजी, जन्मदाता, मायलेक, सावित्री ज्योति, देव पावला के अलावा हिंदी सीरियल ‘महिसागर और विघ्नहर्ता गणेश’ में अभिनय की हैं।
स्नेहा गुजराती फिल्म ‘गुज्जु रॉक्स’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। गुजराती वेब सीरीज ‘षड़यंत्र’ और मराठी वेब सीरीज ‘ग गर्लफ्रैंडचा’ में भी इन्होंने अभिनय की हैं।


Bundelikhabar

Related posts

प्रेम चोपड़ा को कृष्णा चौहान ने सौंपा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022

Bundeli Khabar

सोनू सूद और निधि अग्रवाल के अभिनय से सजी गीत ‘साथ क्या निभाओगे’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

प्रभास की 25वीं फिल्म ‘स्पिरिट’ को डायरेक्ट करेंगे संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता होंगे भूषण कुमार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!