26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221120 WA0004
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी………सुरेन्द्र चौधरी

पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी और अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने दोनों महान प्रर्तिमूर्तियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दीं। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीवाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी है, वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं, जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना। उनकी कार्यशैली अनूठी रही है, उन्होंने दृढ़निश्चय के साथ जनहित के लिए जो भी फैसले लिये और आजाद भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।श्री चौधरी ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम और साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राण त्याग दिये, उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। देश के महान नेताओं, बलिदानियों को इसलिए याद करते हैं कि क्योंकि हमें उनके सिद्वांत, मार्गदर्शन उनके योगदान के इतिहास का स्मरण कर देश के विकास को आगे का रास्ता मिलता है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन,प्रदेश सचिव राकेश राय,भारत जोड़ो यात्रा शोसल मीडिया जिला समन्वयक अशरफ खान,सागर विस. समन्वयक चैतन्य पाण्डेय आदि कांग्रेसजनों ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि इंदिरा जी सर्वहारा वर्ग की लोकप्रिय नेता थी, जिनकी ख्याति पूरे विश्व में विद्यमान हैं। इंदिरा जी ने देश हित में बैंकों का राष्ट्रीय करण, गरीबी हटाओं और 20 सूत्रीय कार्यक्रम जैसे कई निर्णय लिये जिससे देश विकास की ओर अग्रसर हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच तिलक यादव, जयदीप तिवारी, अभय सिंह,सुरेन्द्र करोसिया, रोहित वर्मा, गौतम अहिरवार,दीपक कुर्मी, शहजाद निहारिया, जयकुमार अहिरवार, गोपाल तिवारी,कमलेश जाटव, रोहित यादव, अफजल खान,धीरज खरे आदि कांग्रेस


Bundelikhabar

Related posts

रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन का नकेल

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में आगे और कार्यालयीन कार्यों में पीछे नगर परिषद बिजावर

Bundeli Khabar

एलिवेटेड कोस्टल रोड परियोजना का नया प्रस्ताव तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!