31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221120 WA0003
मनोरंजन

असली थलाइवा रजनीकांत जैसा कोई नहीं, मैं अन्ना बनकर ही खुश हूं : सुनील शेट्टी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। सुनील शेट्टी की पहली वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ 19 नवंबर 2022 से Mx Player पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गयी। जहां पर सुनील शेट्टी के अलावा सीरीज की बाकी स्टारकास्ट मौजूद थी। सबके चेहरों पर इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुकता देखी गयी लेकिन जो सबसे ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए वो थे धारावी बैंक के थलाइवी यानी की बॉलीवुड के अन्ना-सुनील शेट्टी। जो इस सीरीज के ज़रिए पहली बार अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।
सुनील शेट्टी कहते हैं कि पहली बार ओटीटी पर काम करने का अनुभव मेरे लिए स्कूल में जाने जैसा रहा है।आज मैं यह कह सकता हूं कि सात-आठ सालों के बाद मुझे एक ऐसा किरदार मिला है जैसा मैं करना चाहता था। इसके डायलॉग बेहद शानदार हैं। यह स्क्रिप्ट जिस मिनट मुझे सुनाई गई मुझे लगा कि मैं थलाइवी हूं।
सुनील शेट्टी ‘धारावी बैंक’ में एक सत्ता साम्राज्य के राजनेता बने हैं जिसकी धौस के आगे पुलिस और कानून की भी नही चलती वो धारावी के थलाइवा राजा हैं।
जब अन्ना से असल थलाइवी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में तुलना की गई तो उन्होंने कहा कि मैं तो सीरीज में थलाइवा का किरदार निभा रहा हूं। असल जिंदगी में लोग मुझे अन्ना कहते हैं जो एक बड़ा भाई होता है और मैं इसी में खुश हूं औए वही बने रहना चाहता हूँ। थलाइवा एक समूह का मसीहा होता है जिसपर जिम्मेदारी ज्यादा होती है। मैं रजनी सर का फैन हूँ, मैंने उनके साथ एक फ़िल्म की है और आगे भी सौभाग्य होगा तो जरूर करूंगा। रजनीकांत सर जैसा कोई नही हो सकता। वो सबके थलाइवी हैं और हमेशा रहेंगे।
Mx player की धारावी बैंक 19 नवंबर से स्ट्रीम होगी। जिसमें सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी, फ्रेडी दारूवाला और शांति प्रिया हैं। सीरीज को डायरेक्ट किया है शमित कक्कड़ ने।


Bundelikhabar

Related posts

जल्द ही रिलीज होगी देवेंद्र खन्ना की मार्मिक शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’

Bundeli Khabar

एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत

Bundeli Khabar

जानें क्यों हुमा कुरैशी लगा रही है दक्षिणी शहरों के चक्कर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!