29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221120 WA0002 1
मनोरंजन

एक कठोर, अहंकारी महिला मुख्यमंत्री का किरदार निभाना सोनाली कुलकर्णी के लिए रहा चुनौतीपूर्ण!

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। एमएक्स प्लेयर का आगामी शो ‘धारावी बैंक’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें सुनील शेट्टी धारावी के डॉन थलाइवन के किरदार में हैं। विवेक ओबेरॉय जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में तो वहीं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी एक चालाक मुख्यमंत्री जान्हवी सुर्वे के किरदार में दिखेंगी। यह सीरीज 19 नवंबर, 2022 से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।
सोनाली कुलकर्णी स्क्रीन पर एक राजनेता की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरा व्यक्तित्व हमेशा से सुखद, मजेदार और ईमानदार प्रकार का रहा है। इसलिए जाह्नवी सुर्वे की भूमिका निभाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।
‘धारावी बैंक’ में मेरा किरदार एक एक अहंकारी, कठोर हृदय और जोड़-तोड़ करने वाली महिला का है जो मेरे वास्तविक स्वभाव के बिल्कुल विपरीत है। मैं ऐसे प्रक्रिया का आनंद लेती हूं जो एक अभिनेता के रूप में मेरी बहुमुखी प्रतिभा का परीक्षण करते हैं।
बता दें, ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी, ल्यूक केनी, फ्रेडी दारूवाला, शांति प्रिया, संतोष जुवेकर, नागेश भोसले, सिद्धार्थ मेनन, हितेश भोजराज, समीक्षा बटनागर, रोहित पाठक, जयवंत वाडकर, चिन्मय मांडलेकर भावना राव, श्रुति श्रीवास्तव, संध्या शेट्टी, पवित्रा सरकार और वामसी कृष्णा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पुवाड़ा देखने के लिए उत्साहित दर्शक, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar

हौसला पस्त न हो इस महत्व को दिखाते हुए ‘द सेंट ऑफ वरेट’ की शूटिंग पूरी

Bundeli Khabar

स्वॅगर २०२१ फॅशन शो रंगला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!