27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220624 WA0006
मनोरंजन

कृति सैनन और राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रसारण स्टार गोल्ड पर जल्द

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। कृति सैनन और राजकुमार राव पिछली बार फ़िल्म ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए थे। दोनों के काम को काफी सराहा भी गया था और फ़िल्म का कांसेप्ट भी कुछ हटकर था। और अब ये दोनों को एक बार फिर से मीडिया में हंगामा मचा रहे हैं। अपनी किसी नई फिल्म से नही बल्कि अखबार में एक खास इश्तेहार छपवाकर। जहाँ इन्हें एक एलिजिबल मम्मी पापा की जरूरत है।
दरअसल 26 जून, रविवार के दिन रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फ़िल्म ‘हम दो हमारे दो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होने जा रहा हैं और दर्शको के बीच फ़िल्म देखने की उत्सुकता बनी रहे इसीलिए स्टार गोल्ड ने प्रमोशन का ये अद्भुत पैतरा अपनाया है।

जहां पर मेट्रीमोनियल कॉलम में दूल्हा और दुल्हन की मांग की जाती है। अब वहीं पर विज्ञापन दिया गया है कि ‘पेरेंट्स वांटेड अर्जेंटली’ वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए स्टार गोल्ड की मार्केटिंग टीम द्वारा किया गया ये प्रमोशनल स्टंट वाकई काफी यूनिक है। इस ऐड के मुताबिक ये बताया गया हैं कि एक ग्रूम को उसकी लाइफ पार्टनर तो मिल चुकी हैं बस उसे ऐसे माँ-बाप चाहिये जो प्यारे हो और उसका परिवार कम्पलीट हो सके।
हालांकि ये ऐड फ़िल्म’ हम दो हमारे दो’ की स्टोरी से मेल भी खाता है जहाँ पर ध्रुव एक सेल्फ मेड मैन है जो एक बुजुर्ग आदमी और महिला की तलाश करता है जिसे वो अपना मम्मी पापा बताकर, अपनी महबूबा की एक पारिवारिक आदमी से शादी करने की इच्छा को पूरी कर सके। राजकुमार राव इस फिल्म में ध्रुव का रोल में हैं और कृति सनोन इस फिल्म में अन्या मेहरा का किरदार निभाई हैं।

एक्टर अपरिक्षित खुराना इस प्रमोशनल स्ट्रैटिजी से काफी खुश है और वो कहते है,” ये इतना आसान नही हैं पाठकों का ध्यान अपनी तरफ खिंच पाना खासकर वहाँ जहाँ इतने सारे विज्ञापन छपे हुए हैं। पर मुझे लग रहा हैं कि इस यूनिक ऐड पर लोगो को ध्यान जरूर जाएगा क्योंकि माँ-बाप की जरूरत वाला विज्ञापन जल्दी छपता नही है।


Bundelikhabar

Related posts

लोकगीतों के साथ फिल्मी गीतों में भी अपनी सरगम का जादू बिखेरती हैं कविता मिश्रा

Bundeli Khabar

दीपिका पादुकोण ने ‘गहराइयां’ की एक महीने की सालगिरह पर जताई खुशी और आभार

Bundeli Khabar

सिद्धेश जाधव को मिला भारत भूषण पुरस्कार 2022

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!