21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211204 WA0008
मध्यप्रदेश

लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान

माननीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हृदेश जी के मार्गदर्शन में दिनांक 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिनांक 3 दिसंबर को श्रीमती निशा गुप्ता प्रथम जिला न्यायाधीश श्री रुपेश कुमार गुप्ता तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनमोहन सिंह कौरव के द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दी गई, उपरोक्त कार्यक्रम में न्यायालयीन अधिवक्ता न्यायालय कर्मचारी तथा पक्षकार गण भी उपस्थित रहे।

गैरतलब है कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाता है जिसमें कई विभागों एवं उपभोक्ताओं के मध्य लंबित मामलों का निराकरण अधिकतर राजीनामा के माध्यम से किया जाता है, इसी के प्रचार प्रसार हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह मुहिम चलाई जा रही है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक योजनाओं को पहुंचाया जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 3 एवं 4 दिसंबर को जिलों में लगेंगे विशेष शिविर

Bundeli Khabar

बकस्वाहा जंगल बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar

उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बच्चों ने जाने उपभोक्ता के अधिकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!