23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221113 WA0062
महाराष्ट्र

राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र वर्मा का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में संपन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र वर्मा का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अंधेरी पश्चिम के जानकी देवी पब्लिक स्कूल में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। इससे पहले नरेंद्र वर्मा ने अपने हाथों से वर्सोवा के हाऊस ऑफ चैरिटी में अन्न एवं खाद्य सामग्री प्रदान किया। साथ ही वृद्धाश्रम में निवास करने वालों को खाद्य सामग्री वितरण किया। देर शाम जानकी देवी पब्लिक स्कूल में पार्टी के कार्यकतार्ओं संग केक काटकर तथा रात्रि भोज आयोजित कर सादगीपूर्ण ढंग से उनका जन्मदिन मनाया गया।
रात्रि भोज में राष्ट्रवादी कांग्रेस मुंबई की कार्यकारी अध्यक्ष राखी जाधव, नरेन्द्र राणे, राकांपा की महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष विद्या चौहान, राकांपा मुंबई की उपाध्यक्ष अल्पना ताई पेंटर, मुंबई राकांपा की महिला अध्यक्ष सुरेखा पेडनेकर, पार्टी के स्लम सेल अध्यक्ष श्रीधर पुजारी, राकांपा मुंबई सेवादल के अध्यक्ष दीपक पवार, नेशनल स्टूडेंट कांग्रेस मुंबई के अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत दिवाते के अलावा राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रभाकर चालुके, मनोज व्यूअरे, नितिन विष्णू कदम, संजय करांदे, शरद सिंगरे, उत्तम राव मोरे, अरविन्द तिवारी, रुपेश खांडके, संतोष धुवाली, उमेश येवले तथा राकांपा नेत्री और अभिनेत्री कृषा खंडेलवाल आदि ने उपस्थित रहकर नरेन्द्र वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


Bundelikhabar

Related posts

चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई खुशबू सांघवी

Bundeli Khabar

कोकणच्या विकासासाठी एकत्र या – संजय यादवराव यांचे आवाहन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!