25.7 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211009 WA0008
मध्यप्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन परसोरिया में सम्पन्न

Bundelikhabar

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल, बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़: विधायक तरबर सिंह 

सागर / ब्यूरो

नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में  ग्राम परसोरिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं बंडा विधायक तरबर सिंह लोधी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम की शुरूआत देश के महापुरुषो के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार की युवा, किसान व जनविरोधी नीतियों से तंग आकर युवा नेता कृष्णपाल सिंह, अमित लोधी, रामपाल लोधी, गोपाल सिंह लोधी, सत्येन्द्र सिंह, विकास लोधी, खूब सिंह लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, लखन लोधी,आकाश लोधी, मूरत लोधी, सौरभ लोधी, ए. बी. दुबे, खेत सिंह लोधी, भूपेन्द्र लोधी, वीर सिंह लोधी, गोविन्द लोधी, मनोज लोधी,रत्नेश लोधी, कल्याण सिंह, शिवराज सिंह, नीतेश लोधी, सुखराम लोधी, भूपेंद्र कुर्मी, सचिन विश्वकर्मा, सोनू सेन,देवेन्द्र लोधी, महेश अहिरवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

IMG 20211009 WA0006

इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, विधायक तरबर सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर फूल मालाओं व तिलक रोरी लगाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्री तरबर सिंह लोधी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है हम सभी को भाजपा सरकार की युवा नौजवान, किसान विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा के युवा,किसान व जनविरोधी चेहरे को आमजन तक ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अन्त में आभार अजीत सिंह लोधी ने माना। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन,विशाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, रघवीर सिंह, हल्के  चौबे, शेख समद,अभिजीत सिंह,छतर सिंह आदि ने संबोधित किया।

IMG 20211009 WA0011

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से बद्री प्रसाद शुक्ला,रविकेश तिवारी, सुदीप पटेरिया, विवेक भाई, रामावतार सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामसेवक अहिरवार, अफजल खान, खिलान सिंह, साहब अली, रघु बंसल, नन्नू बंसल, संदीप चौधरी, अमित लोधी, प्रहलाद लोधी, मूरत सिंह,अमित लोधी, फारूक अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन उपरांत किसानों व आम जनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव बैरागी को सौंपा।

IMG 20211009 WA0010

Bundelikhabar

Related posts

प्रधानमंत्री ने की जमकर की इंदौर शहर की तारीफ: जानिए क्या कहा

Bundeli Khabar

तीनबत्ती व कटरा क्षेत्र में अभी दो महीने और लागू रहेगी धारा 144

Bundeli Khabar

गणतंत्र दिवस पर धूमधाम एवं हर्ष पूर्वक किया ध्वजारोहण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!