29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मनोरंजन

कुख्यात अपराधी के घर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

कुख्यात बदमाश मुन्ना यादव के अवैध कब्जे में चला प्रशासन का बुलडोजर कब्जे से मुक्त कराई 1.10 करोड़ की सरकारी जमीन

जबलपुर के पनागर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश एवं भू-माफिया मुन्नालाल उर्फ मुन्ना यादव द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर आज जिला प्रशासन द्वारा बुल्डोजर से गिरा कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए कीमती जमीन को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के पहले से ही क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है के पनागर के बिछुआ टोला के छत्तरपुर में हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। आपको बता दे बदमाश मुन्ना यादव ने गुंडागर्दी करते हुए करोड़ रुपए की शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था, लेकिन उसके डर से कोई भी स्थानीय नागरिक उसका विरोध नहीं कर पा रहे थे। मुन्ना यादव पर थाना पनागर में बलवा के करीब 4 प्रकरण, शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट-धमकी के मामले पूर्व में दर्ज है। वही जबलपुर एसपी ने बताया कि बदमाश मुन्ना यादव ने ग्राम छत्तरपुर में शासकीय 450 वर्ग फुट भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है उस पर 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण कर शराब दुकान किराए से संचालित करवा रहा था, जहाँ अवैध निर्मित दुकान को पुलिस-प्रशासन ने जमींदोज करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही 10 एकड़ शासकीय जमीन जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है पर ईट भट्टे का संचालन एवं खेती करवा रहा था उसे भी कब्जा मुक्त कराया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

एसआरके म्यूज़िक और फ़िल्म ‘शुभ विवाह’ को मिले 7 ग्रीन सिनेमा अवार्ड

Bundeli Khabar

जानें क्यों हुमा कुरैशी लगा रही है दक्षिणी शहरों के चक्कर

Bundeli Khabar

निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान की हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!