23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221009 WA0023 1
मनोरंजन

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रिलीज के बाद से तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि अभी इस गाने का ऑडियो रिलीज हुआ है। जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज होगा।

खेसारीलाल यादव की फिल्म के इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है, जो बेहद सुरीली और दिल को छु लेने वाली है। गाने में म्यूजिक ओम झा और लिरिक्स श्याम देहाती का है। यह गाना फिल्म के अनुसार ही बनाई गई है। फिल्म के टाइटल ट्रैक से मालूम पड़ता है कि फिल्म सामाजिक और पारिवारिक है। इसलिए इस गाने से भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स का जुड़ाव भी साफ देखने को मिल रहा है। अब तक गाने को लाखों लोग देख चुके हैं।
वहीं इस गाने को लेकर फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने कहा कि ‘राजा की आयगी बारात’ एक शानदार गाना है, जो भोजपुरी म्यूजिक का प्रतिनिधित्व करने योग्य है। हमने एक बेहद साफ सुथरी फिल्म बनाई है, जिसमें एक से बढ़ कर एक गाने हैं। यह गाना उसकी एक झलक है। हमने फिल्म के सारे गाने फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर ही बनाएं हैं, जो एक के बाद एक रिलीज होगी।
बता दें कि रौशन सिंह एण्ड एस आर के म्यूजिक म्यूजिक प्रस्तुत फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, सुदीक्षा झा, संयुक्ता रॉय, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीणा पांडेय और मनोज सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी मनोज के कुशवाहा का है, डीओपी एन श्रवण, कोरियोग्राफर कनू मुखर्जी एवं एक्शन दिलीप यादव का हैं।


Bundelikhabar

Related posts

विनोद भानुशाली की हिट्ज़ म्यूज़िक के गीत ‘सैंया’ में चित्रांगदा सिंह और ऋषभ चौहान

Bundeli Khabar

विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म ‘लाइगर (साला क्रॉसब्रीड)’ के झलक ने बनाया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

शहीद ए आज़म मोटिवेशनल अवार्ड समारोह में राज्यपाल से सम्मानित हुए डॉक्टर विजेश आदगोड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!