25.9 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211203 WA0014
मनोरंजन

सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज ‘मीनाक्षी विला’ में दिखेगा कलाकारों का सशक्त अभिनय

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। रहस्य और रोमांच से भरी कहानियां सभी को अच्छी लगती है। इससे लोगों में रोचकता बढ़ जाती है कि आखिर अपराधी कौन है! कहानी में आगे और क्या क्या ट्विस्ट आएंगे ये जानने के लिए मन में उथल पुथल रहती है। लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसी कहानी बहुत गिनी चुनी ही बनती है और जब भी बनती है दर्शक बेहद आतुर हो जाता है इन फिल्मों को देखने में। आजकल ओटीटी पर ऐसे सीरीज बन रहे हैं जिससे दर्शकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसी तारतम्य में ओटीटी पर एक और धमाकेदार सायको सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज आ रही है ‘मीनाक्षी विला’। जिसका निर्देशन नारायण चौहान ने किया है। इससे पूर्व नारायण फ़िल्म ‘अम्मा की बोली’ निर्देशित कर चुके हैं।

‘मीनाक्षी विला’ वेब सीरीज का निर्माण वी स्क्वायर प्रोडक्शन द्वारा हॉलीवुड कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकन प्रोडक्शन कंपनी लैम्पपोस्ट फिल्म्स के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें मराठी, हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में सशक्त अभिनय का परिचय दे चुके अभिनेता विलास चव्हाण, छोटा सरकार की भूमिका में नज़र आएंगे। मीनाक्षी विला में रहने वाला छोटा सरकार विकलांग और सायको है। वह एक खतरनाक षडयंत्रकारी दिमाग वाला व्यक्ति है। जो भी विला में आता है वो वहां ट्रैप हो जाता है।

कहानी में दो प्रेमी जोड़े हैं। पहला राज बघेल (विकास) और अमांडा शर्मा (राधिका) एवं दूसरा शुभम भास्कर (रॉनी) और एश दिरखीपा (नोयला)। ये चारों किरदार ट्रैप होने के बाद खुद को कैसे बचाते हैं और उनके साथ क्या क्या अजीब घटनाएं होती है? यह सब रहस्य से भरी है। इसकी एक एक कड़ी नए पड़ाव और रहस्य को जन्म देती है। जिससे देखना बेहद मजेदार व रोमांचकारी अनुभव प्रदान करेगा। इसमें एहसान खान और ईशा पारेख पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं तो वहीं मेहुल सोनी और रूपा हवलदार के किरदार को साकार कर रहे हैं।
अभिनेता राज बघेल ने बताया कि अब तक मैंने जितनी भी फिल्में की है उससे ज्यादा अनुभव इस बार ‘मीनाक्षी विला’ में काम करके मिला है। मेरे अभिनय कौशल का बढ़िया प्रदर्शन हुआ है और मैं बेहद उत्साहित हूं। इस सीरीज के चार एपिसोड हैं और इसे तीन कैमरे और ड्रोन कैमरे से अलग अलग एंगल में डीओपी रंजन यादव ने शूट किया है। इसकी शूटिंग विरार और पुणे में हुई है। रंजन के अनुसार तकनीकी रूप इस सीरीज में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। सैटिस्फैक्शन और परफेक्शन के साथ हर सीन को फिल्माया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करते हुए सबको पूरी छूट दे रखा था। निर्देशक के साथ उनकी जबरदस्त ट्यूनिंग रही है।

इस सीरीज के राइटर अधिराज वर्मा हैं और वह भी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
इस सीरीज के बाद लैम्पोस्ट फिल्म्स के साथ नारायण चौहान अपनी फिल्म ‘अम्मा की बोली’ का सीक्वल भी बनाएंगे जिसकी शूटिंग अमेरिका में की जाएगी। उसमें राज बघेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

‘सिनेबस्टर फिल्म्स एंड टीवी अवार्ड्स 2022’ की घोषणा

Bundeli Khabar

जिजाऊ सामाजिक संस्थेची कृतज्ञतेची भाऊबीज उत्साहात संपन्न

Bundeli Khabar

प्यार की अनसुनी दास्तान फिल्म ‘इश्क पश्मीना’ का हिमाचल प्रदेश में मुहूर्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!