28.7 C
Madhya Pradesh
April 22, 2026
Bundeli Khabar
Home » शादी के अगले ही दिन संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने किए प्राचीन महादेव मंदिर के दर्शन
मनोरंजन

शादी के अगले ही दिन संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने किए प्राचीन महादेव मंदिर के दर्शन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। कॉमन वेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी 12 साल के बाद एक दूसरे के हो गए। सज गया हैं सदा के लिए पायल के मांग में संग्राम सिंह के नाम का सिंदूर और दोनों हो गए हैं सात जन्मों के लिए एक दूसरे के। शादी के दूसरे ही दिन महादेव भक्त संग्राम सिंह और पायल रोहरगी ने आगरा के प्राचीन महादेव मन्दिर पंचरेवर में शिव बाबा के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया।
इसकी फोटो संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया भी पोस्ट किया और कहा कि महादेव के आशीर्वाद से हमने अपने विवाह की रस्मों की शुरुआत की, उन्हीं की कृपा से अब जीवन के नए सफर के लिए आशीर्वाद लिया।
आप सबका बहुत आभार हमें इतनी दुआएं और प्यार देने के लिए,
पाyal ke Sangराम 🙏❤️ https://t.co/xWVmAZWFZr

इस ट्वीट के साथ संग्राम सिंह ने खूबसूरत फोटोज भी शेयर किए जहाँ वो खूबसूरत शेरवानी पहनें अपनी लाल जोड़ा और हाथों में लाल चूड़ा, मांग में लाल सिंदूर लगाए अपनी दुल्हन पायल के साथ महादेव भगवान के दर्शन कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोनों दिल्ली और मुम्बई में अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

इंडिया जेम एंड ज्वैलरी शो (जीजेएस) त्योहारी सीजन के दौरान तेजी से बिक्री बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार

Bundeli Khabar

प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार पहली बार एक फ़ैमिली ड्रामा फिल्म में होंगे साथ

Bundeli Khabar

मैं अपने जीवन में एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गया हूँ जहाँ अच्छी कॉन्टेंट चुन सकता हूँ : अर्जुन रामपाल 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!