21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221007 WA0000
मनोरंजन

सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 38 करोड़ की कमाई

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ बड़े पर्दे पर आ गई और साथ ही हर घंटे श्रोता की संख्या बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इस फिल्म का पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38 करोड़ हुआ है।
चिरंजीवी-स्टारर ‘गॉडफादर’ ऐसी फिल्म है जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। जिसने निस्संदेह भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए मानक स्थापित करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।
‘गॉडफादर’ शानदार और पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में से एक है। दक्षिण में अपनी अच्छी सफलता के अलावा, उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के क्षेत्रों में हिंदी भाषा का अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे है।
त्योहारों के चलते सिनेमा घरों में सुपरस्टार चिरंजीवी के आने से लोगों मैं उत्साह दुगना बढ़ते हुए नज़र आ रहा है। फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, राजनीतिक-एक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर काफी ज़्यादा चलने की उम्मीद है। इन सबके अलावा, चिरंजीवी के साथ सलमान खान भी इस फिल्म में हैं, दोनों के प्रशंसकों ने काफी सराहा है।
‘गॉडफादर’ फिल्म को मोहन राजा निर्देशित मलयालम राजनीतिक थ्रिलर के आधिकारिक की फिल्म लूसिफ़ेर से पुनर्निर्माण किया गया है जिसमें मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय व अन्य कलाकारों की भी उपस्थिति दिखाई दी थी।
‘गॉडफादर’ फिल्म में कैमियो करते हुए सलमान खान भी नज़र आएंगे। चिरंजीवी के साथ इस फिल्म मैं नयनतारा, सत्यदेव और अन्य कलाकारों की उपस्थिति दिखेगी।
फिल्म में लोकप्रिय संगीतकार एस थमन का संगीत स्कोर दिया गया है। साथ ही फिल्म के तीनों गानों को पहले ही नेटिज़न्स से सराहना काफी मिल चुकी है।


Bundelikhabar

Related posts

शादी के अगले ही दिन संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने किए प्राचीन महादेव मंदिर के दर्शन

Bundeli Khabar

टी सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत सचेत और परम्परा का नया गाना ‘मलंग सजना’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

इलियाना डिक्रूज़ और करण के साथ विनोद भानुशाली की ‘ऊ ऊ’ रिलीज़  

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!