29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210831 WA0042
मनोरंजन

तापसी पन्नू अभिनीत साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्लर’ की शूटिंग हुई पूरी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : ज़ी स्टूडियोज, इकोलोन प्रोडक्शंस और तापसी की आउटसाइडर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘ब्लर’ 2022 में रिलीज़ होने वाली है।
इस बात से कोई इंकार नहीं किया जा सकता है कि तापसी पन्नू भारत की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक हैं और अपने प्रोडक्शन बैनर आउटसाइडर फिल्म्स के तहत पहली फिल्म ‘ब्लर’ के साथ दर्शकों को एक और रोमांचक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


अजय बहल द्वारा निर्देशित और तापसी व गुलशन देवैया अभिनीत, पवन सोनी और अजय बहल द्वारा लिखित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर दर्शकों को अपरिहार्य परिस्थितियों में फसी एक लड़की की कहानी और उसके बाद आने वाले रोमांच और नाटक से रूबरू करवाती है।


खूबसूरत नैनीताल में बड़े पैमाने पर फिल्माई गयी इस फ़िल्म की टीम की खुशी सातवें आसमान पर है क्योंकि उन्होंने हाल ही में छोटे शहर में ब्लर का चुनौतीपूर्ण शेड्यूल पूरा कर लिया है।


नैनीताल में फिल्मांकन के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए निर्देशक अजय बहल कहते हैं कि नैनीताल झील, माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों जैसे वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना विशेष रूप से भीड़भाड़ के साथ मुश्किल हो सकता है। हम देर रात से ले कर सुबह तड़के तक शूटिंग करते थे। लेकिन यह हम सभी के लिए पूरी तरह से संतुष्टिदायक अनुभव था। नैनीताल ने फिल्म में सुंदरता और रहस्य को समान रूप से जोड़ा है।


पवन सोनी और अजय बहल द्वारा लिखित, ज़ी स्टूडियोज, तापसी पन्नू की आउटसाइडर फिल्म्स और इकोलोन प्रोडक्शंस की ‘ब्लर’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो रौंगटे खड़े कर देगी। फिल्म 2022 में रिलीज़ की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

कुमार शानू, इस्माइल दरबार को कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023 से किया सम्मानित

Bundeli Khabar

फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को किया आईफोन भेंट

Bundeli Khabar

६७ व्या राष्ट्रीय चित्रपट पुरस्कार विजेत्या “राधा: द इटरनल मेलडी” या शॉर्ट ॲनिमेशन चित्रपटाच्या निर्मात्या, दिग्दर्शक व ॲनिमेटरचा आमदार सुनिल प्रभूंनी केला सत्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!