29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220531 WA0006
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम कथा’ में दिखेगा सुधांशु पांडेय और प्रियंका महराज का रोमांस

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की आगामी भोजपुरी फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता नजर आने वाले अभिनेता सुधांशु पांडेय ने भोजपुरी कलाकारों के विवाद को अनावश्यक बताया. उन्होंने कहा कि इससे भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि ख़राब होती है. खास कर सबसे ज्यादा दिक्कत इंडस्ट्री में आने वाले नये लोगों को होती है. इसलिए विवादों से दूर होकर एकजुट हो कर काम करने से ही इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी. खासकर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह को एकजुट होकर काम करना चाहिए जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री और आगे बढ़े.

पटना, बिहार के निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता सुधांशु पांडेय ने उक्त बातें अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम कथा’ के बारे में बातचीत के क्रम में कही. सुधांशु अपनी इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट लीड रोल में पटना निवासी प्रियंका महाराज हैं, जिनके साथ वे इस फिल्म के जरिये जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आयेंगे. इसको लेकर सुधांशु ने कहा कि प्रियंका शानदार अभिनेत्री हैं. उनके साथ काम करने में मजा आने वाला है. उम्मीद है दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री पसंद आएगी. प्रियंका ने शूटिंग के दौरान मुझे बहुत सपोर्ट किया.

वहीं, सुधाशु और प्रियंका के लव एंगल में मिस इंडिया पॉपुलर 2018, मिस बनारस, मिस यूपी रचना सिंह यादव भी नजर आएगी, जबकि इस फिल्म के स्पेशल एपियरेंस में भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी होंगे.
आपको बता दें कि सुधांशु पांडेय ने इंजीनियरिंग करने के बाद के सिनेमा का रुख कर लिया. पटना के रहने वाले सुधांशु के पिताजी पुलिस में है और इसीलिए वर्दी की तरफ उनका झुकाव ज्यादा रहा है. जिसके लिए वे अभी भी प्रयासरत हैं. लेकिन इसी बीच उन्होंने फिल्म की तरफ रुख कर लिया और फिल्म ”आशीर्वाद छठी मैया 2” से स्क्रीन पर डेब्यू किया. वे अब तक 7 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. जिनमें कई रिलीज को तैयार हैं और अब नई फिल्म प्रेम कथा से वे प्रियंका महराज के साथ काम करने को लेकर तैयारी में जुट गये हैं.


Bundelikhabar

Related posts

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अमेरिका में दी प्रभावशाली भाषण

Bundeli Khabar

हाकिम आलिम ने अर्जून रामपाल के धाकड़ स्टाइल में लगाए चार चांद

Bundeli Khabar

‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में आर माधवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!