35.9 C
Madhya Pradesh
May 5, 2026
Bundeli Khabar
Home » कलेक्टर ने पुलिस लाइन में तानी रायफल: एसपी भी रहे उपस्थित
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने पुलिस लाइन में तानी रायफल: एसपी भी रहे उपस्थित

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
असत्य पर सत्य की विजय प्रतीक दशहरा पर सारे देश में शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाता है इसी परंपरा में आज पुलिस लाइन जबलपुर में शस्त्र पूजा के अवसर पर जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ शस्त्र पूजा में शिरकत की, इस अवसर पर कलेक्टर इलैयाराजा टी द्वारा रायफल चला कर शस्त्र पूजा सम्पन्न की गई।

गैरतलब है की प्रतिबर्ष दशहरा के अवसर पर प्रदेश की समस्त पुलिस लाइन्स एवं पुलिस थानों में शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन पहुंच कर शस्त्रों की पूजा की जाती है जिसके चलते आज जबलपुर जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुबह पुलिस लाइन पहुंच कर पूजा सम्पन्न की।

ज्ञात हो कि जहाँ पुलिस लाइन में कलेक्टर एवं एसपी ने शत्रो की पूजा की तो वहीं थाना स्तर पर थाना प्रभारियों ने पूजा की, इसी क्रम में पुलिस थाना पाटन में एसडीओपी सारिका पांडेय एवं थाना प्रभारी आसिफ इकबाल के सानिध्य में उपनि प्रदीप तोमर,सउपनि साहिब सिंह पटेल आर.अनुराग रैकवार, आर.अमित पांडेय,आर. रविकांत दुबे, आर.महेश, आर.प्रकाश सिंह,आर.मोहित कुशवाहा, आर. रामगोपाल सहित समस्त महिला पुलिस बल ने शस्त्र पूजा की।


Bundelikhabar

Related posts

जिले में विकसित किया जायेगा गोवंश वन्य विहार

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों में लाएं तेजी- कलेक्टर

Bundeli Khabar

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!