31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220930 WA0017
मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस ने अंकिता भंडारी की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

समूचे प्रकरण की सी. बी. आई जांच की उठाई मांग

सागर/ब्यूरो

विगत दिनों उत्तराखंड के वनन्तरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की बेरहमी से की गई हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में स्थानीय मकरोनिया चौराहे से कैंडल मार्च निकाल कर स्व.अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुये समूचे प्रकरण की सी.बी.आई जांच की मांग उठाई। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था हर तरह तरफ से विफल हो रही हैं और कानून की बजाय अपराधियों का राज कायम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी स्व.अंकिता भंडारी की दर्दनाक मौत से पूरा देश गमगीन हैं और न्याय की मांग कर रहा हैं।युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, एन. एस. यु.आई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गौर आदि ने स्व. अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुये समूचे प्रकरण की सी.बी. आई जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप से आर.आर पारासर, कमल जैन, एड. धन सिंह अहिरवार, एड. अम्बुज चौहान,अजय अहिरवार, जयदीप तिवारी, रोशन अनुरागी, विहारी कुर्मी, वीरेन्द्र वर्मा, गुड्डू रैकवार, डॉ. विष्णु मूरत तिवारी,दुर्गेश अहिरवार, भूपेन्द्र चौधरी, राजा आजाद,सुनील लारिया आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

बड़ा आदेश: वैक्सीन नहीं तो वेतन नहीं

Bundeli Khabar

कलेक्टेर की जन सुनवाई में पहुंचा भूत

Bundeli Khabar

धूम धाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!