25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1004 172615
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में एक जन अधिकार पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस की एक जन अधिकार यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल हुए इस मौके पर सज्जन सिंह वर्मा ने जमकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से ही पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जिसके बाद भी ना तो केंद्र सरकार द्वारा और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों को इस महंगाई से राहत नहीं दी जा रही है जिसके चलते आम आदमी का गुजारा मुश्किल हो चुका है केंद्र सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की राहत महंगाई से आम आदमी को नहीं दी जा रही है ।

Screenshot 2021 1004 172558

युवाओं के लिए भी पर्याप्त रोजगार की व्यवस्था भी सरकार द्वारा नहीं की जा रही जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है जबलपुर में जिस प्रकार से पिछले दिनों डेंगू का संक्रमण फैला था उस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंकुश लगाने में पूरी तरीके से फैल रहा है वही नगर निगम जबलपुर शहर में साफ सफाई व्यवस्था में पूरी तरीके से फेल साबित हुआ है जिसके चलते जबलपुर शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दी है स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम द्वारा आम नागरिकों के गली मोहल्लों तक सफाई व्यवस्था और दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया जिससे कि डेंगू और वायरल के मरीजों की संख्या जबलपुर में लगातार बढ़ती रही है प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार से आम आदमियों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई दी है जिससे पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं जिससे कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों के हित में कार्य करें।


Bundelikhabar

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक सम्पन्न

Bundeli Khabar

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Bundeli Khabar

कटंगी में हुआ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!