27.6 C
Madhya Pradesh
May 3, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 25 सितंबर, रविवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन है। इसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:47 से 06:16 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र और बुध स्थित है। इस दिन मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे जिसके अनुसार आज वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को स्पेशल ऑर्डर की वजह से ऑफिस जाना पड़ सकता है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कन्या और मीन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा।धनु राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। इनके अलावा मकर राशि वालों का खर्चा बढ़ सकता है। इस राशि के लोग दूसरों के मामलों में दखल न दें। कुंभ राशि के लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और उसके एवज में फायदा कम मिल पाएगा। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा*

*रविवार आज का 12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा और अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। जिससे आपको सामाजिक व पारिवारिक सराहना भी प्राप्त होगी। नेगेटिव- कोई भी खास काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विचार विमर्श तथा जांच पड़ताल अवश्य करें। छोटी सी लापरवाही से आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य पर फोकस रहे। व्यवसाय- बिजनेस में नए काम को शुरू करने की प्लानिंग है तो स्थगित करें। जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा का प्लान बनेगा। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। लापरवाही करने से समस्या बढ़ सकती है इसलिए सजग रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आप अपनी प्रभावशाली तथा मीठी वाणी द्वारा अपने दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित भी रहेंगे। नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों पर काबू पाए। अति आत्मविश्वास और ईगो जैसी स्थिति आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है। इसलिए अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसाय- मार्केटिंग में आपको योग्यता के दम पर बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। आपको काफी हद तक सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को स्पेशल ऑर्डर की वजह से ऑफिस जाना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें। तथा दवाइयों की बजाय प्राकृतिक इलाज लेना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज आप कई तरह की गतिविधियों पर एक साथ काम शुरू कर देंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। इसलिए प्रयासरत रहें। पारिवारिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। किसी नजदीकी मित्र के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए आलस और सुस्ती में अपना समय खराब ना करें। घर के किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अपने व्यस्ततम समय वैसे कुछ समय उनकी देखभाल के लिए अवश्य निकालें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। इसलिए अपने इस समय का उपयोग नई-नई तकनीक और जानकारियां हासिल करने के लिए करें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। उनके स्वास्थ्य तथा परिवार का अवश्य ध्यान रखें। स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या संयमित रखना अति आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। आज निवेश संबंधी गतिविधियों पर समय व्यतीत होगा। और काफी हद तक सफलता भी प्राप्त होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही आय के साधन भी रहेंगे। नेगेटिव- फोन तथा मेलजोल के माध्यम से अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में रहें। ज्यादा आत्म केंद्रित होना आपके संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है। किसी तरह की भी उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से बिजनेस संबंधी उपलब्धियां मिल सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज के दिन भी अपने कार्यों में उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में किसी छोटी सी बात पर तकरार उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी भी बात को अधिक तूल ना दें। स्वास्थ्य- सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रहेगी। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह* – पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना समय को आपके पक्ष में करेगा। कोई प्रॉपर्टी बेचने संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति पूर्ण एकाग्र चित्त रहेंगे। नेगेटिव- कोई भी दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचकिचाहट ना करें। कोई वाद-विवाद संबंधी मामला अभी उलझ सकता है। इसलिए धैर्य और शांति रखना ही उचित रहेगा। रुपए-पैसों के मामले में सावधान रहें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। मार्केटिंग और मीडिया संबंधी काम पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। स्टाफ की मदद से रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक संभव है। परंतु इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएगी। स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम ले। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या* – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितिया आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही हैं, इसलिए इनका भरपूर सदुपयोग करें। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल भी हो सकता है। नेगेटिव- किसी पुरानी बात को लेकर मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यतीत करें तथा कुछ समय एकांत में बैठकर आत्मचिंतन भी अवश्य करें। व्यवसाय- व्यवसाय में दूरदराज क्षेत्रों से महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे और अच्छे आर्डर भी मिलने की संभावना है। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, क्योंकि आपके साथ चीटिंग कर सकता है। साथ ही कहीं निवेश करने से भी बचें।।लव- परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों तरफ सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का सुखद अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला* – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था को लेकर कुछ खास डिसीजन लेंगे। जोकि फायदेमंद भी रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या का भी हल मिलेगा। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। नेगेटिव- आज किसी भी तरह की आवाजाही ना करें। कथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में भी रुचि ना लें। किसी किसी समय आप अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा उदासी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बाहरी तथा पब्लिक से अपने रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। अपने काम की क्वालिटी पर और अधिक ध्यान दें। इसके लिए घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी मददगार रहेगी। लव- पारिवारिक वातावरण में डिसिप्लिन रखना जरूरी है। विवाहेतर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य- अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी योजना सुचारू रूप से कार्य रूप में परिणत होगी। जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान रहेगा। इन कामों से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय परिवार जनों की सलाह भी अवश्य लें। पैतृक संबंधी कोई वाद विवाद बढ़ सकता है। इसलिए आज इससे संबंधित कार्यों को स्थगित ही रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। इसलिए अपने कामों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। लव- जीवनसाथी का आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा जिसकी वजह से आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कभी-कभी आत्मविश्वास मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु* – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। कार्य भी निर्विघ्नता से बनेंगे। नेगेटिव- किसी काम में बनते बनते रुकावट आ जाए तो दोबारा अपनी एनर्जी इकट्‌ठा करके काम पर लगाएं। जरूर सफल होंगे। अपनी बाहरी गतिविधियों को अभी स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। अपने कामों को योजना बनाकर करते रहें। सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां आएंगी। तथा कोई पारिवारिक मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गले संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। वर्तमान बदलते मौसम से अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क को को मजबूत करने में ज्यादा ध्यान दें। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून देगा। साथ ही आपके मान-सम्मान व आत्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी। नेगेटिव- किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय किसी अनुभवी की सहायता अवश्य लें। क्योंकि छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अभी धन संबंधी मामले भी कुछ मंद ही रहेंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में सहयोगियों और कर्मचारियों के प्रति समर्पित भाव रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ गर्मी की वजह से कुछ पेट खराब रह सकता है। इसका मुख्य कारण दूषित आहार ही है। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी गतिविधियों में परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको मिल रहा है। क्योंकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में अभी ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है और इस वजह से मन कुछ परेशान भी रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाहित संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान रखना अति आवश्यक है। बेहतर होगा, अपनी कार्यप्रणाली के बदलाव संबंधी योजनाओं पर दोबारा विचार करें। इस समय बहुत मेहनत और फायदा कम होने जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच में तनाव की स्थिति बनेगी। परंतु आपस में बैठकर मामले को सुलझाना संबंधों को ठीक भी कर देगा। प्रेम प्रसंगो जैसे मामलों से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- इस समय लाभदायक ग्रह गोचर बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास मन को प्रफुल्लित करेगा। आज आप हर काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम हासिल होने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाने की भी जरूरत है। काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है और इस वजह से आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। इस समय लाभ से संबंधित गतिविधियों में भी कमी आएगी। व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यवसाय पर ही फोकस रहे। भविष्य संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखना उचित रहेगा। अत्यधिक मेहनत बनी रहेगी परंतु अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। अचानक ही मित्रों के आगमन से घर का वातावरण और सुखद हो जाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!