23.6 C
Madhya Pradesh
August 30, 2026
Bundeli Khabar
images 17
मध्यप्रदेश

दुर्गा पंडाल में रखे रजिस्टर पर अपनी हाजरी दर्ज करेगा पुलिस बल

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/अमित शर्मा
26 सितंबर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्र की प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं इसी तारतम्य में पुलिस कप्तान द्वारा जिला पुलिस बल के गाईड लाइन बनाई गई है जिसके तहत दुर्गा पंडाल में जो समिति का रजिस्टर रखा होता है उस पर पुलिस बल अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा, बीट प्रभारी एवं गश्तीदल उक्त रजिस्टर पर अपनी उपस्थिति टीप दर्ज करेगा।

क्या व्यवस्था है खास:
पुलिस कप्तान द्वारा बताया गया है कि निम्न बिन्दुओं पर शारदीय नवरात्र में पुलिस बल अपना कार्य करेगा-
.मंदिर से पंडाल तक थाना प्रभारी स्वयं करेंगे निगरानी
.सीएसपी एवं एसडीओपी प्रतिदिन अपने संभाग में स्वयं करेंगे समितियों से मुलाकात
.पंडाल में बुजुर्ग, दिव्यांग, एवं असहायों को मिलेगी तत्काल पुलिस सहायता
.किसी भी विवाद अथवा सड़क जाम स्थल पर 5 मिनिट में पहुंचेगा पुलिस बल
.शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी नज़र
.प्रत्येक मंदिर पर मौजूद रहेगा महिला पुलिस बल
.बड़े मंदिरों में निरीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर

क्या कहा पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने:
नवरात्र पर्व पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं मंदिरों एवं आसपास के इलाकों में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा एवं महिला पुलिस बल भी उपस्थित रहेगा, किसी विवाद, घटना एवं संदेहास्पद व्यक्ति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना अथवा डायल 100 को दें, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: वार्ड नं 7, 8 एवं 9 से चुनाव का बहिष्कार

Bundeli Khabar

कपड़ा व्यापारी कर सकते हैं बड़ा आंदोलन

Bundeli Khabar

म.प्र. खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल:खादी वस्त्रों के साथ सैल्फी भेजे और इनाम पायें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!