21.8 C
Madhya Pradesh
September 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 5 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि,सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो शाम 06:30 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।स्वाती नक्षत्र होने से गद और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे।राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा तुला राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।आज वृष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। बिजनेस में निवेश के लिए मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। धनु राशि के स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मेहनत और व्यस्तता वाला दिन रहेगा। मीन राशि वालों को निवेश में नुकसान होने की आशंका है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेने से काम और आसान हो जाएगा। प्रियजनों के साथ मिल बैठकर विचारों का आदान-प्रदान होगा। संबंध अच्छे हो जाएंगे। नेगेटिव- किसी भी मुश्किल अथवा और निर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी साबित होगा। बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन सुखी रहेगा। व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस पर ही पूरा ध्यान दें। नए व्यवसाय संबंधित जानकारियां हासिल करना जरूरी है। नौकरी में टारगेट हासिल करने के लिए भी एक्स्ट्रा एफर्ट्स की जरूरत है। वरना अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम माधुर्य बना रहेगा। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। तथा अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को निखारने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रयासरत युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। नेगेटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से काम करें। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। लव- घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योग का सहारा ले। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। आपके मान-सम्मान तथा यश कीर्ति का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें। आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने एडमिशन से संबंधित चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय- युवाओं को जॉब प्लेसमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में निवेश फायदेमंद साबित होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। लव- पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात होने की संभावना है। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव– विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी। कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता जरूर मिलेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वाेपरि रखें। नेगेटिव- बेहतर व्यक्तित्व पाने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे। लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया जैसी कमियों में सुधार लाएं। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना करें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ध्यान रखिए कि लापरवाही की वजह से कोई डील कैंसिल भी हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगो पर कार्य भार बढ़ेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- अचानक कोई जरूरी खबर मिल सकती है। राजनैतिक या प्रभावशाली इंसान की मदद से आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कार्यों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा संबंधियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। बेहतर होगा कि खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखें। आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो। वरना आप बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में समय के अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को भी बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कार्य में गति आएगी। प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद व सामंजस्य पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- धनदायक स्थिति बनी हुई है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन अथवा पढ़ाई को लेकर कोई चिंता दूर होगी। नेगेटिव- रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती हैं। आपके अपने मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। यह समय बहुत ही सावधानी और शांति से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक से डील करते समय अपनी मान मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। लव- जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। लव अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा नियमित दवाइयां ले। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा भावुकता की स्थिति से बचें। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। अनजान लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना बढ़ाएं। कुछ समय अंतर्मुखी होकर अवश्य व्यतीत करें। व्यवसाय- अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से ऑर्डर दिलवा सकते हैं। ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन रही है। लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या बदलाव संबंधी योजना चल रही है, तो उसके फलीभूत करने का उचित समय आ गया है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। नेगेटिव- भावुकता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी। समझदारी से तथा प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। और ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से तनाव रह सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी। जिसमें आपका भी योगदान रहेगा। लव- घर की व्यवस्था को लेकर दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी। इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- यह समय अपनी योग्यता और क्षमता को जागृत करने का है। आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य का नकारात्मक व्यवहार चिंता का विषय बन सकता है। शांति से समाधान निकालें। अफवाहों की चिंता ना करते हुए अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे। व्यवसाय- समय अनुकूल है। व्यवस्थित कार्य प्रणाली तथा मेहनत से आपको बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा कमाएंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला है। हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कोई सरकारी मामला और अधिक उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर ना करें। व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। लव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको कहीं ना कहीं से मदद भी मिलेगी। साथ ही कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा अथवा पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। नेगेटिव- अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। कभी-कभी आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए बहुत ही मेहनत की जरूरत है। सही समय पर सही निर्णय लेना आप को सफल बनाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहे। लव- पारिवारिक वातावरण में कुछ तनावपूर्ण माहौल बनेगा। परिस्थितियों को आक्रोश की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता और योग्यता के बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए व्यवस्थित रूपरेखा बनाएं।आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें। और दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखने से सही निर्णय ले पाएंगे। व्यवसाय- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप दे। परंतु शेयर्स तथा तेजी-मंदी जैसे कार्यों में निवेश ना करें। क्योंकि नुकसान हो सकता है। नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख-शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

ज्योतिष: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!