30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623002999195
मध्यप्रदेश

अधिक जोखिम वाले वर्ग के साथ समस्त वर्गों का किया जाएगा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन : कलेक्टर

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)-अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों के साथ-साथ समस्त वर्गों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जाएगा उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों के पंडित मोतीलाल नेहरू उच्चतर विद्यालय विद्यालय में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने के दौरान व्यक्त किए ।
इस दौरान ऑटो यूनियन के अध्यक्ष श्री पप्पू तिवारी ,नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार ,उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे , श्री सचिन मशीह ,श्री मनोज अग्रवाल ,श्री शशांक रावत सहित अन्य अधिकारी पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ऑटो यूनियन, हाथ ठेला यूनियन द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसके साथ-साथ समस्त अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों का वैक्सीनेशन भी इसी प्रकार चिन्हित कर किया जाए ।
उन्होंने कहा कि पथ विक्रेताओं का भी वैक्सीनेशन शत प्रतिशत किया जावे साथ में समस्त वर्गों का वैक्सीनेशन भी किया जाए इसके लिए और अलग से वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाएंगे । उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए समस्त स्वम् सेवी संस्थाओं ,सामाजिक, धार्मिक संगठनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन लगने के बाद व्यक्ति अधिक सुरक्षित हो जाता है इसलिए सभी लोग शीघ्रता से वैक्सीनेशन कराएं।

FB IMG 1623002999195

Bundelikhabar

Related posts

अब किन्नरों की भी होगा पहचान, उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का फायदा

Bundeli Khabar

कलेक्टर के सख्त तेवर: 15 अगस्त से पूर्व सारे कार्य पूर्ण करने के आदेश

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!