21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 11 2
मध्यप्रदेश

सागर: करोडों रुपये की चाँदी तस्करी मामला

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

करोड़ों रूपये की चाँदी कथित की तस्करी का मामला। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने निलंबन की कार्यवाही को बताया नाकाफी। कथित एस पी स्कार्ट के सम्पूर्ण कार्यकाल की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।

सागर /मालथौन टोल प्लाजा पर करोड़ो रूपये की चांदी की कथित तस्करी के मामलें में पुलिस की संदिग्ध भूमिका पाये जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सहित 06 पुलिस कर्मियों के किये गये निलंबन की कार्यवाही को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने नाकाफी बताया हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति व क्षेत्राधिकार से परे जाकर अनाधिकृत चैकिंग करने वाले पुलिस कर्मियों के स्कार्ड का गठन कब और किस के द्वारा किया गया साथ ही ऊक्त स्कार्ड को ही हर मामलें में शामिल क्यों किया जाता रहा इसकी सूक्ष्म जांच किये जाने के साथ साथ ऊक्त स्कार्ड के सम्पूर्ण कार्यकाल में जितनी भी कार्यवाहियां हुई हैं ऊक्त समूचे प्रकरणों की निष्पक्ष व सूक्ष्म जांच की जाती हैं तो कई गम्भीर मामलें और उजागर हो सकेंगे। चौधरी ने चेतावनी दी हैं कि तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की जावें अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बैलून सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत एवं 3 लोग घायल

Bundeli Khabar

धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां जोरों प

Bundeli Khabar

लापता नाबालिग को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!