17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220912 WA00132
मनोरंजन

‘वन नेशन, वन ओटीटी अवॉर्ड्स’ के आयोजन में विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। देश के नवीनतम ओटीटी एग्रीगेटर और अपनी तरह के एक विशिष्ट प्लेटफॉर्म ओटीटी प्ले ने मुंबई में पहले ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जे डब्ल्यू मेरिएट जुहू में किया। इस अवॉर्ड्स समारोह का उद्देश्य बेहतरीन और सबसे यादगार फिल्मों और टीवी शो की कामयाबी का जश्न मनाना और साथ ही साथ देश के ओटीटी इकोसिस्टम की कलात्मक उत्कृष्टता की पहचान करना है।
ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स भारत का पहला बहुभाषी ओटीटी पुरस्कार है जिसका उद्देश्य देश भर में असाधारण कहानियों और कहानीकारों को उजागर करना और उन्हें पुरस्कृत करना है, चाहे वे किसी भी क्षेत्र के हों या किसी भी भाषा और शैली में काम करते हों। पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट में किया गया। ‘वन नेशन, वन ओटीटी अवार्ड्स’ के विजन के साथ ओटीटी प्ले प्लेटफॉर्म की इस अनूठी पहल के तहत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ओटीटी उद्योग के कुछ सबसे प्रतिष्ठित सितारे और फिल्म निर्माता जुटे।
अविनाश मुदलियार, ओटीटीप्ले के को-फाउंडर और सीईओ, अवॉर्ड्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स के इस पहले एडिशन के माध्यम से हमारा लक्ष्य देश के प्रतिभावान रचनाकारों, बेहतरीन कहानियों और सामग्री को पहचानना है। हम सब जानते हैं कि पिछले एक साल के दौरान मानवता के सबसे मुश्किल समय के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कार्यक्रमों और फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। इसी दौरान देश भर के दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन की बदौलत देश में ओटीटी इकोसिस्टम का तेजी से विकास हुआ। आगे बढ़ते हुए अब हमें यकीन है कि ओटीटी इकोसिस्टम के जरिये वैश्विक स्तर पर दर्शकों के लिए अभूतपूर्व सामग्री प्रस्तुत करने में कामयाब हो सकेंगे। इस अवसर पर हम सभी विजेताओं को बधाई देना चाहते हैं, साथ ही उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जो इस उत्सव का हिस्सा रहे हैं।’’
इस शानदार समारोह में मनोरंजन उद्योग के अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ कई कहानीकारों ने भी भाग लिया। ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स समारोह में शामिल कुछ फिल्मी दिग्गजों में करण जौहर, कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू, विद्या बालन, पंकज त्रिपाठी, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, विपुल प्रियदर्शी, महेश नारायण, अनिर्बान भट्टाचार्य और परमब्रत चटर्जी के नाम प्रमुख हैं।
ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स का चयन एक सम्मानित जूरी द्वारा किया गया था जिसमें फिल्म बिरादरी की प्रमुख हस्तियां और सम्मानित अनुभवी पत्रकार भी शामिल थे। जूरी में शामिल लोगों में फिल्म निर्माता आनंद एल राय और अश्विनी अय्यर तिवारी और अभिनेता दिव्या दत्ता और आदिल हुसैन के नाम प्रमुख हैं।


Bundelikhabar

Related posts

प्रतापगढ़ में बिजली की व्यवस्था चरमराई,आम जनमानस का हाल हुआ बेहाल

Bundeli Khabar

एमएलए सुनील राणे गुजरात की म्यूजिक सेंसेशन किंजल दवे को लेकर बोरीवली में करेंगे भव्य ‘रंगरात्रि डांडिया नाइट्स’

Bundeli Khabar

‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ शो के लॉन्च समारोह में प्रिंस डांस ग्रुप का होगा दमदार परफॉर्मेंस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!