22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211113 WA0020
मनोरंजन

‘सत्यमेव जयते 2’ में इंटरटेनमेंट के साथ मैसेज का पैकेज

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : सत्यमेव जयते भारत का अस्तित्व, इतिहास, गर्व, वचन सम्पूर्ण भारत का सार है। इस नाम के ही अनुरूप अभिनेता जॉन अब्राहम अभिनीत और मिलाप झवेरी निर्देशित फ़िल्म ‘सत्यमेव जयते’ लोगों के दिल में बस चुकी है। अब इस फिल्म का दूसरा भाग ‘सत्यमेव जयते 2’ जल्द ही रुपहले पर्दे पर दस्तक देने वाला है। यह फ़िल्म देश में फैले भ्रष्टाचार और आतंक से ग्रसित व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है। यह फ़िल्म रोमांच, एक्शन, ड्रामा के साथ साथ देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम की भूमिका अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ‘महान’ की तरह तीन किरदारों में है, जो अपने आप में रहस्य और रोमांच से भरा है। अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की भी दमदार भूमिका है जो एक लंबे समय के पश्चात दोबारा फिल्म में अभिनय कर रही हैं।
फ़िल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी से वार्तालाप के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें देशभक्ति से प्रेरित मसाला और ड्रामा फ़िल्म बनाना अच्छा लगता है। लॉकडाउन के समय उत्तरप्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ़िल्म की शूटिंग करना भी बेहद खूबसूरत अनुभव रहा और शूटिंग देखने जुटे दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।
दिव्या खोसला कुमार ने बताया कि इस फ़िल्म में अभिनय करने के लिए जब निर्माता मोनिषा आडवाणी के कहने पर निर्देशक मिलाप ने उनसे पूछा तो वह एक शर्त पर काम करने के लिए तैयार हुई कि उनकी भूमिका दमदार होनी चाहिये। अभिनय में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाली दिव्या खोसला अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह पहले ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ फ़िल्म में बतौर निर्देशक के रूप में काम कर चुकी है और इस फ़िल्म में निर्देशक मिलाप झवेरी के साथ काम करना उनका अच्छा अनुभव रहा।
निर्माता मोनिषा आडवाणी ने कहा कि सत्यमेव जयते 2 के साथ साथ सलमान खान की ‘अंतिम’ आ रही है साथ ही अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी रिलीज हो चुकी है। ये दोनों सुपरस्टार की फिल्में हैं जिनका बॉक्स ऑफिस पर कमाल करना निश्चित है। लेकिन हमें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ पर पूर्ण विश्वास है कि इसका कॉन्सेप्ट और कंटेंट इतना रहस्य और रोमांच से भरा है कि दर्शक इस फ़िल्म से अछूते नहीं रहेंगे। दूसरी बात जॉन अब्राहम का भी स्टारडम है और एक बड़ा दर्शक वर्ग उनकी फिल्म का प्रतीक्षारत रहता है।


Bundelikhabar

Related posts

महेंद्र राजे यांना सर्वोत्कृष्ट पंच पुरस्कार

Bundeli Khabar

वैष्णव देवा की धुनों पर थिरकेंगे संगीत मासूम

Bundeli Khabar

नोब्रोकरहुड को मिला प्रतिष्ठित पीसीआइ डीएसएस लेवल 1 प्रमाणन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!