18.1 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220910 WA0040
महाराष्ट्र

मुम्बई में शशिकला महेंद्र पाल के ‘पाल इन्शुरन्स सर्विसेस’ कार्यालय का उद्घाटन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई नगरी में गड़ेरिया समाज की महिला शशिकला महेंद्र पाल ने अपने परिश्रम से एक व्यवसायिक कार्यालय बना कर अपना अस्तित्व निर्माण कर रही हैं। यह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है, और कार्यालय भी भारत की अग्रिम संस्था जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और जो भारत ही नही परन्तु पूरे विश्व मे अपना नाम, अपनी विश्वसनीयता के लिए पहचाने जानी वाली बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC OF INDIA), की हो, जहां इस कार्यालय से कोई भी व्यक्ति हर प्रकार के बीमा का लाभ ले सकता हो, अपने बीमा का प्रीमियम भर सकता हो, यह भी इस महिला अभिकर्ता शशिकला पाल के परिश्रम एवं गड़ेरिया समाज के लिए गर्व की बात है।
कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी मंगेश जाधव एवं उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद की पूर्व एम एल सी प्रभावती पाल के पति, जिला पंचयात से निवृत अभियंता सुभाष पाल द्वारा फीता काटकर किया गया। वे इस उद्घाटन के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे। द्वारिकामाई संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप पाल, रासपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुमार सुशील, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामलखन पाल, स्थानिक शिवसेना शाखा प्रमुख सचिन मदने, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी एवं भूतपूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा, पाल धनगर गड़ेरिया समन्वय समिति के अध्यक्ष कैलाश पाल, उपाध्यक्ष छोटेलाल पाल, पाल एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग पाल, राष्ट्रीय धनगर महासभा के महाराष्ट्र प्रभारी राजेश धनगर, आदर्श पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाश्रय पाल, शेफर्ड टाइगर फ़ोर्स इंडिया के मुंबई अध्यक्ष शिक्षक अशोक पाल, महाराष्ट्र सचिव राजकुमार पाल, पाल सेवा संघ के संस्थापक सचिव शिक्षक ईश्वरदेव पाल, पाल विकास संघ के रामसागर पाल, पत्रकार विवेक पाल, पत्रकार मनोज पाल, पत्रकार संगीता पाल, समाजसेवक आखिलेश विश्वकर्मा, अनिल बिरारे और सैकड़ों स्वजातीय इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

श्री स्वामीनारायण ट्रस्ट कल्याण यांच्या वतीने १००० गरीब गरजु मुलांना दिवाली मिठाई बॉक्स वाटप

Bundeli Khabar

अमृत महोत्सवी वर्षात राबविण्यात येणाऱ्या उपक्रमांना गती द्यावी – सुधीर मुनगंटीवा

Bundeli Khabar

कपिल पाटील यांच्या जनआशीर्वाद यात्रेस भिवंडीतून मोठा प्रतिसाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!