35.4 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए अनुकूल समय है। इसलिए इस गतिविधि में अपना अनुकूल समय लगाएं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आपके महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो जाएंगे। नेगेटिव- अपरिचित लोगों के से संपर्क ना रखें। अन्यथा इस वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हो। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव जनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपने काम पर बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा परंतु बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक व्यवस्था पर ना होने दें। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बादी व गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष -* पॉजिटिव- घर के रखरखाव और नवीनीकरण की वजह से खर्चे बढ़ सकते हैं। इनकम के रास्ते मिलेंगे। चिंता नहीं रहेगी। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा। मार्गदर्शन भी मिलेगा। नेगेटिव- कहीं भी वाद-विवाद जैसी स्थितियों से दूर रहें। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है तो बहुत ही सावधानी से मिलने लेने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें। व्यवसाय- व्यावसायिक कामों की वजह से लोन लेने की सोच रहे हैं उस पर एक बार फिर विचार विमर्श कर ले। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के दबाव के कारण तनाव बढ़ सकता है। अधिकारियों से मदद लेना जरूरी है। लव- आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- थकान और तनाव जैसा वातावरण रहेगा। योगा और मेडिटेशन इसका उचित उपाय है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता देगा। आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद के तौर पर कोई गिफ्ट मिल सकता है। नेगेटिव- बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखकर कोई निर्णय ले। नजदीकी संबंधियों के साथ भी तालमेल मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस में मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार में पारदर्शिता रखें। इससे संबंध फिर अच्छे होंगे। कुछ स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने जरूरत है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास और अधिक नज़दीकियां लाएगा। स्वास्थ्य- इंफेक्शन तथा कफ-नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं को लेकर दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक स्थान में भी आपका सेवा संबंधी कोई योगदान रहेगा। जिससे मानसिक सुकून और शांति महसूस होगी। कोई अटका हुआ सरकारी काम भी हल होने की संभावना है। नेगेटिव- किसी अन्य व्यक्ति की वजह से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रहेगा। परंतु धैर्य बनाकर रखना जरूरी है क्योंकि इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं उस पर गंभीरता से काम करें। क्योंकि आने वाले दिनों में ये योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में भी अच्छी डील होने की संभावना है। लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाते रहें। तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- दिन कुछ मिश्रित फलदायक व्यतीत होगा। आज आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग व मदद करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगेगा। नेगेटिव- बहुत अधिक ईगो रखने की बजाय वातावरण के अनुसार अपने आपको ढालना भी सीखना चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र मे लेबर से किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा तथा सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। स्वास्थ्य- गैस बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। सुपाच्य खान-पान रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- आज कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे, और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता रखेंगे। धन संबंधी मामलों में भी नियमितता बनी रहेगी। नेगेटिव- कोई बुरी खबर मिलने से परिवार में उदासी रहेगी। ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। किसी के बहकावे में आने से गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। क्योंकि आपकी योजनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी। लव- जीवनसाथी का परिवार में पूरा सहयोग रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है। स्वास्थ्य- पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या उत्पन्न होगी। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। तथा अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। इनका भरपूर सम्मान करें तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मान जनक स्थिति रहेगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनती है तो इसके जिम्मेदार आप ही होंगे। इस पर मनन और चिंतन करना जरूरी है। इस समय आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। व्यवसाय- कोई व्यावसायिक यात्रा आपके भविष्य संबंधी रास्तों को प्रशस्त करेंगी। पब्लिक डीलिंग, मीडिया व मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। परंतु कार्य क्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को थायराइड है वह लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा। नेगेटिव- सावधान रहें आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। दूसरों की समस्या में उलझने की बजाए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। कोई पेमेंट रुकने से दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय- प्रभावशाली तथा राजनीतिक संपर्क सूत्रों की सहायता से व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। साथ ही महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। तथा सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए भी ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। लव- वैवाहिक जीवन को मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- रिस्क प्रवर्ती के कार्यों में रुचि ना लें। चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने ब्लड प्रेशर की भी जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- किसी भी बात को गहराई से जानने की इच्छा रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ रहा आपका ध्यान आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। साथ ही व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। नेगेटिव- बच्चों की किसी गलती पर गुस्से की वजह उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करें, तो उचित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करना उचित रहेगा। व्यवसाय- आपको व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां प्राप्त होने वाली हैं। अतः समय का भरपूर फायदा उठाएं। साथ ही अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय बहुत ही फायदेमंद रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य की वजह से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य- मूत्र संबंधी किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना आवश्यक है। हाइजेनिक रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- आपकी अनुशासित और व्यवस्थित दिनचर्या आपके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। आज कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से भी मुलाकात होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है तो आज कार्य रूप में परिणत हो सकती है। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे, उनसे दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग आपके लिए षड्यंत्र या नकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। नौकरी में भी ऑफिस के माहौल में कुछ ऐसी ही स्थितियां रहेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य- शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन की वजह से सूजन आ सकती है। उचित इलाज लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- कुछ समय सिर्फ अपने लिए व्यतीत करने पर आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे जिसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। जिससे सभी व्यक्ति खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होगा। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर ना समझे। और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज भी ना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं के प्रति सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। साथ ही आपकी विचार शैली भी और अधिक बेहतर हो रही है। पूर्ण सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लें। नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त ना रहे तथा अपने और परिवार के लिए भी समय निकालें। बच्चों की गतिविधियों को नजर अंदाज करना उचित नहीं है। उनकी संगति व कार्यों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सिर्फ आर्थिक मामलों में कुछ सावधानी रखना जरूरी है। काफी समय से कोशिश कर रहें विद्यार्थियों के लिए जल्दी ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय घर के लिए निकालना अति आवश्यक है। इससे दांपत्य जीवन में भी सरसता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपने आप को सुरक्षित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

75 साल बाद शनि अमावस्या पर बन रहा यह योग-संयोग

Bundeli Khabar

आज के दिन पैदा हुए जातकों का राशिफल: कैसा होगा आज का दिन

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!