23.6 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0615 1149082
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का दिन

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

आज चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र में है व वृश्चिक राशि है। सूर्य मिथुन व शनि मकर में वक्री है।गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष राशिफल
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र मंगलमय हैं। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। राशि स्वामी शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

कर्क राशिफल
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल
इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व एकादश सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय तथा गुरु सप्तम हैं। शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व अन्न दान करें।

तुला राशिफल
चन्द्रमा द्वितीय व शनि मकर में वक्री है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज तुला व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। शनि के द्रव्यों का दान करें शमी का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल
आज चन्द्रमा द्वादश,शनि द्वितीय, सूर्य सप्तम व चतुर्थ गुरु व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल
चन्द्रमा वृश्चिक व गुरु मीन में रहेंगे। शनि वक्री शुभ हैं लेकिन हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल
गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि से दशम चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। पंचम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व नवम चन्द्रमा शुभ फल देंगे। चतुर्थ सूर्य से जॉब में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।


Bundelikhabar

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!