22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220118 WA0007
मनोरंजन

हुमा कुरैशी के फैन ने बनाया पोस्टर, कहा जा रहा है वुमनपाइडर

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने प्रशंसकों के दिल में एक खास जगह बनाई है, उनका हमेशा प्यार और समर्थन हमेशा हुमा के साथ होता है। हाल ही में हुमा ने एक फैन मेड पोस्टर की अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है जहां उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें वुमनपाईडर कहा जा रहा है। स्पाइडरमैन के एक पोज से हुमा के फोटो की तुलना की जा रही है और तब से यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड होते नजर आ रहा है। प्रशंसक यह देखकर खुश हैं कि अभिनेत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अपने सामाजिक जीवन को अपडेट करती रहती है। अब लोग यह तर्क लगा रहे है कि हुमा इस तस्वीर के साथ क्या कुछ संकेत देने की कोशिश कर रही हैं।

खबर यह भी आ रही है कि हुमा इस साल के अंत तक एक और इंटरनेशनल फिल्म करती नजर आएंगी। वैसे हुमा की बहुमुखी भूमिकाओं के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जा रहा है फिर चाहे वह हॉलीवुड की फिल्म आर्मी ऑफ द डेड हो या फिर वायसराय हाउस हो।फिलहाल हुमा, भोपाल में महारानी के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में आर माधवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Bundeli Khabar

पुवाड़ा देखने के लिए उत्साहित दर्शक, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल के साथ दंगल गर्ल फातिमा और सान्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!