23.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220831 WA0019
मनोरंजन

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी नीति मोहन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। नीति मोहन सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 के साथ जज के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अनु मलिक और शंकर महादेवन के साथ इस शो को जज करेंगी। नीति इससे पहले अन्य कई रियलिटी शोज के जजिंग पैनल में रह चुकी हैं।

लेकिन मां बनने के बाद, लंबे समय के बाद अब वह पहली बार सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 की जज बनेंगी। नीति का कहना है कि उन्हें रियलिटी शो का हिस्सा बनने में मजा आता है। “मुझे इन शो के माध्यम से नई प्रतिभा देखने को मिलती है और यही मुझे सबसे अच्छा लगता है। इस शो के साथ मैं भी अपने देश के अद्भुत प्रतिभाओं को देख सकूंगी। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें लाइव देख पाऊंगी। मै भी कई साल पहले एक सिंगिंग शो की प्रतियोगी रही हूं, इसलिए मैं पूरी तरह से समझती हूं कि ये बच्चे क्या महसूस करते हैं और वे किस परीक्षा और तनाव से गुजरते हैं!


Bundelikhabar

Related posts

पुरानी सुपरहिट फिल्मों के पोस्टर की नीलामी

Bundeli Khabar

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar

‘टॉकीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई साइको थ्रिलर वेब सीरीज ‘बेदाद’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!