23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220828 WA0009
महाराष्ट्र

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

नवी मुंबई। कोपर खैरणे के सेक्टर एक में स्थित देविका रो हाउस अग्निशिखा के कार्यालय में अहमदाबाद से पधारे गज़लकार विजय कुमार तिवारी के सम्मान में 27 अगस्त 2022 की शाम काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर एन बी सिंह नादान ने की एवं संचालन राम स्वरूप साहू ने किया। सम्मानमूर्ति विजय कुमार तिवारी का सम्मान संस्था की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अलका पांडेय ने शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कई गज़लें भी सुनाई। एन बी सिंह नादान का स्वागत पवन तिवारी ने किया। इस सम्मेलन में सेवा सदन, चंद्रिका व्यास, श्रीराम शर्मा, विश्वंभर दयाल तिवारी, अलका पाण्डेय, शशि सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, मंजू गुप्ता, डॉ सुशीला पाल, त्रिलोचन सिंह अरोरा, डॉ अरुण प्रकाश मिश्रा, संतोष पाण्डेय, परमिंदर सिंह, पवन तिवारी, दिलीप ठक्कर, आंनद पांडे, कल्पेश यादव, रामस्वरूप साहू, रवियादव, उमाकांत ओझा, शोभा ठक्कर, भारत भूषण सारदा, हेरम्ब तिवारी, नवल किशोर मिश्र, रत्नेश पाठक, प्रज्जवल वागदारी, आदि कवियों व कवयित्रियों ने अपनी श्रेष्ठ रचना का पाठ किया तथा एन बी नादान ने गज़ल विधा के बारे में कुछ बारीकियों पर प्रकाश डाला। विजय कुमार तिवारी ने मुंबई के रचनाकारों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और आभार प्रदर्शन मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने किया।


Bundelikhabar

Related posts

शवविच्छेदन कक्ष २४ तास सेवा देणार

Bundeli Khabar

कोरोना च्या या वातावरणात महाआरोग्य शिबिर घेऊनअजून कोरोना संपला नाही हे महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघाने दाखवून दिले – राजेश नार्वेकर

Bundeli Khabar

देश के उभरते चित्रकारों को बढ़ावा देने के लिए द हाट ऑफ आर्ट के साथ बॉलीवुड का समर्थन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!