19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220828 WA0008
खेल

एशिया ने प्राप्त किया दौड़़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। एशिया मुकेश मासूम सिंह ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी का नाम रौशन किया है। बता दें कि उत्तराखण्ड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2022 में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में एशिया मुकेश मासूम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है।इससे मुंबई स्थित मीरा रोड में खुशी का माहौल है।
गौरतलब हो कि एशिया वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मासूम की पुत्री है और मीरा रोड में उनका पूरा परिवार निवासरत है। एशिया बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। मुंबई स्थित सेवन स्क्वेयर एकेडमी से उसने दसवीं कक्षा बहुत शानदार अंक के साथ उत्तीर्ण की है। वह पहले मुंबई में फुटबॉल व क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। फिलहाल वह देहरादून की शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी से अध्ययन कर रही है। इसके साथ – साथ वह देहरादून डिफेंस एकेडमी से NDA की पढ़ाई कर रही है। एनडीए ऑफीसर बनकर वह देश की सेवा करने के लिये दृढ़ संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड प्रदेश के सैकड़ों स्कूल के हजारों बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया था। जिसमें तीसरा स्थान प्राप्त कर एशिया ने शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी को गौरवान्वित किया है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का यह आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में 26 व 27 अगस्त को किया गया।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी एशिया के शानदार प्रदर्शन से मुंबई में भी खुशियों का माहौल है।


Bundelikhabar

Related posts

टाटा आयपीएल – दिल्ली कॅपिटल्सचा रूबाबदार विजय

Bundeli Khabar

टाटा आयपीएल – लखनौ ठरले सुपर जायंट्स

Bundeli Khabar

टाटा आयपीएल – हैदराबादच‍ा विजयी सनराईझ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!