23.6 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220828 WA0005
मध्यप्रदेश

भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर जनमानस को तोड़ने का काम किया: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

कांग्रेस ने कर्रापुर में निकाली तिरंगा सम्मान व भारत जोड़ो पदयात्रा। आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

सागर/ब्यूरो

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, आसमान छू रही महंगाई,बेरोजगारी,रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित खाद्यान की वस्तुओ के दामों में लगातार की जा रही मूल्य व्रद्धि के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं मण्डलम कांग्रेस कमेटी कर्रापुर के तत्वाधान में सैकड़ों कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कर्रापुर तिगड्डा स्थित वीरांगना सहोद्रा बाई राय द्वार से स्व.श्री बहादुर सिंह ठाकुर की प्रतिमा तक तिरंगा सम्मान व भारत जोड़ो पद यात्रा निकाल कर नगर परिषद कर्रापुर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त बुनियादी समस्याओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार श्री आदर्श जैन को सौंपकर आमजनों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण करने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार और आमजनों की बुनियाद समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए धर्म,जाति और वर्ग के नाम पर आम जनमानस में वैमनस्यता फैलाकर उन्हें आपस में तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कर्रापुर के विभिन्न वार्डों के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिनकी ओर किसी का भी ध्यान नही हैं।जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत मे वर्दाश्त नही करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह,पूर्व सरपंच अवदेश सिंह,विशाल सिंह, मण्डलम अध्यक्ष सरफराज पठान, नगर अध्यक्ष मोहन अहिरवार, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा सिंह बुन्देला,इदरीश खान,धर्मेन्द्र सिंह, रामावतार सिंह, देवेन्द्र चौधरी,गौतम चन्द,सहेंद्र राठौर, विश्वनाथ अग्निहोत्री, राजेन्द्र सिंह, जीवन लाल भदौरिया, कदम सिंह, किशोर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, भूरे जैन, सत्यभान सिंह, छोटे लाल, मुन्ना लाल,नरेन्द्र सेठि राजपूत, दीपक शर्मा, नोनी राम, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह,एम आई खान, रोहित वर्मा, अबरार सौदागर, संदीप चौधरी,बलराम सिंह रणवीर सिंह सहित अनेकों कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस थाने के पीछे बस स्टैंड पर शराबी का आतंक

Bundeli Khabar

कांग्रेसजनों ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Bundeli Khabar

कागज पर खीर और हाथ में पूड़ी: मध्यान्ह भोजन में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!