22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220818 WA0016
महाराष्ट्र

भाजपा नेता मंगलप्रभात लोढ़ा का सत्कार समारोह सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुंबई। दादर पूर्व भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश कार्यालय के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मुंबई के सभी आघाड़ी, सेल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के तरफ से भाजपा मुंबई के अध्यक्ष अधिवक्ता मंगल प्रभात लोढ़ा को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर भव्य सत्कार समारोह रखा गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज झा, महामंत्री शुभ नारायण साह ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मिथला पाग, शाल, गुलदस्ता द्वारा भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय, पवन त्रिपाठी, भाजपा मुंबई सचिव प्रतीक तर्फे ने लोढ़ा के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। मंगलप्रभात लोढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं 27 साल से विधायक बनकर सेवा करता रहा। गंगा में कितना पानी बह गया, मैं तट पर ही खड़ा रह गया पर इस बार यदि मैं विधायक से मंत्री बन गया इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को जाता है। होना तो यह चाहिए था कि कैबिनेट मंत्री का पेपर पांच सात हजार टुकड़े कर सभी कार्यकर्ताओं के हाथ में दे देता। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और सभी को भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता के समस्या के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

एड. जितेंद्र शर्मा ‘महाराष्ट्र मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

Bundeli Khabar

अनुराधा कुबेर यांना गानसरस्वती पुरस्कार जाहीर

Bundeli Khabar

राज्ये, केंद्रशासित प्रदेशांच्या मूल्यांकनावर डॉ. पी. शेखर यांची ८५ पुस्तकांची मालिका

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!