29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220811 WA0014
मनोरंजन

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन के साथ विनोद भानुशाली का ‘चुम्मा चुम्मा’

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हिट्ज म्यूजिक का लेटेस्ट सॉन्ग ‘चुम्मा चुम्मा’ हाई टेंपो, एनर्जी, वाइब्रेंट से भरपूर है। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस देसी डांस ट्रैक अभिनेता आयुष शर्मा और शक्ति मोहन नज़र आ रहे हैं। यह गाना देखकर लोग डांस करने पर मजबूर हो सकते हैं।
नकाश अजीज और नीति मोहन द्वारा स्वरबद्ध किए गए गाने ‘चुम्मा चुम्मा’ को अमोल-अभिषेक ने कंपोज किया है और अभिषेक ने इसे लिखा है। राम लीला, राउडी राठौड़, आर राजकुमार जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके कोरियोग्राफर विष्णुदेवा इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। चुम्मा चुम्मा इस गाने में उनका सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेवर देखने को मिलेगा।

विनोद भानुशाली कहते हैं कि मैंने जब चुम्मा चुम्मा इस गाने को सुना तो मेरे पैर इसके बिट्स पर थिरकने लगे। यह कहना गलत नही होगा कि हम भाग्यशाली हैं कि इस गाने के लिए हमने एक ड्रीम टीम के साथ काम किया है। नकाश और नीति की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है। आयुष शर्मा, शक्ति मोहन के साथ विष्णुदेवा की देसी मूव्स ने चुम्मा चुम्मा में जान डाल दी है।
आयुष शर्मा कहते हैं कि यह गाना काफी दिलचस्प है क्योंकि इस तरह की शैली पर मुझे डांस करना बेहद पसंद हैं। भले ही मैं व्यक्तिगत रूप से बड़े पैमाने पर डांस ट्रैक का आनंद लेता हूं, मैं इस बात से डरा हुआ था कि क्या मैं ऐसा कर पाऊंगा, लेकिन विष्णु सर ने मेरा हौसला बढ़ाया। मैंने हमेशा बड़े पैमाने पर बनने वाले डांस ट्रैक्स की प्रशंसा की और आखिरकार इसका हिस्सा बनना बेहद एक्साइटिंग था। शक्ति के साथ डांस करने को लेकर मैं काफी डरा हुआ था, क्योंकि उनके डांसिंग कैलिबर को मैच कर पाना बहुत मुश्किल है लेकिन विष्णु सर और शक्ति दोनों ने शूटिंग के दौरान मेरी काफी हेल्प की और पेशन्स रखा। मैं हमेशा विनोद सर के साथ काम करने के लिए उत्सुक था और चुम्मा चुम्मा इसके लिए एक साथ सहयोग करने का एक सही अवसर था। वीडियो ने बहुत अच्छा आकार दिया है, विष्णु सर ने गाने को कलरफुर और वाइब्रेंट बना दिया हैं। अब दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

शक्ति मोहन कहती हैं, “जब मैंने सुना कि विष्णु सर चुम्मा चुम्मा को कोरियोग्राफ और डायरेक्ट कर रहे हैं, तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई थी। हमने कई साल पहले आ रे प्रीतम प्यारे गाने पर साथ में काम किया था इसलिए उनके साथ फिर से काम करना शानदार रहा। यह गाना मेरे लिए और भी खास है क्योंकि मेरी बहन नीति ने अपनी आवाज से सजाया है जिसपर मैं डांस करती हुई नजर आ रही हूं, और नकाश की दमदार आवाज ने इस गाने को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है। मैं विनोद सर और हिट्ज़ म्यूजिक की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया। आयुष के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत ही मज़ेदार रहा। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह गाना पसंद आए और हिट हो जाए।

नकाश कहते हैं कि हम काफी समय के बाद आऊट एन आऊट देसी डांस लेकर आ रहे हैं, इसलिए चुम्मा चुम्मा को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह एक फन और वाइब्रेंट सॉन्ग है।

नीति मोहन कहती हैं कि मुझे हमेशा चुम्मा चुम्मा जैसे गानों को गाने में बहुत मजा आता है क्योंकि इसके साथ आप एक अलग एक्सप्रेशन और धुन लाते हैं। यह ट्रैक गाना मेरे लिए इसलिए स्पेशल था क्योंकि इसके म्यूज़िक वीडियो में मेरी बहन शक्ति मोहन भी हैं।

डायरेक्टर विष्णुदेवा कहते हैं कि ‘चुम्मा चुम्मा’ गाना हर तरह के लोगों को अपील करेगा। यह गाना क्लासेस, मासेस और कुछ दिनों बाद इसे लोग चलते फिरते सुनेंगे। यह बहुत ही देसी, एनर्जेटिक और कलरफुल सॉन्ग है। मुझे लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है।


Bundelikhabar

Related posts

सिंगर संजय तिवारी का ‘सुकून’ ज़ी म्यूजिक से जारी

Bundeli Khabar

तापसी पन्नू के 10 साल का सफर

Bundeli Khabar

सचिन कुमार साहू की वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग 15 जून से होगी शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!