21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220104 WA0005
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म ‘लाइगर (साला क्रॉसब्रीड)’ के झलक ने बनाया रिकॉर्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू

मुम्बई। तेलुगु फिल्म के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित फिल्म ‘लाइगर (साला क्रॉसब्रीड)’ की पहली झलक बीते साल के आखिरी दिन यानी 31दिसंबर को नए साल के उपहार के तौर पर लॉन्च की गई थी। यह वीडियो दर्शकों को एड्रेनालाईन पंपिंग एमएमए फाइट सीक्वेंस की एक झलक दिखाता है, साथ ही ‘मुंबई के स्लम डॉग ऑफ स्ट्रीट्स’ और ‘चाय वाले’ के संघर्षों को भी दर्शाता है।

तेजतर्रार निर्देशक पुरी जगन्नाथ, जो अपने नायकों को सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश अवतारों में पेश करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने विजय देवरकोंडा को इस बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया प्रोजेक्ट में ऐसे स्टाइलिश और एक्शन अवतार में दिखाया है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया होगा। उन्होंने एक अलग और ट्रेंडी लुक के साथ, विजय के क़िरदार को आक्रमक ढंग में बदल दिया है, उनके इस मेकओवर ने सभी को चकित कर दिया है।

लाइगर की झलक ने अब नई आने वाली उन सारी पैन इंडिया फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इस वीडियो ने वास्तव में केवल 7 घंटों में पिछले सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जिसमें इसे 24 घंटों में 16 मिलियन बार देखा गया। यह वीडियो यूट्यूब पर सबसे उपर ट्रेंड कर रहा है।

पूरी जगन्नाथ निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और पूरी कनेक्ट्स अंतर्गत, करण जौहर, चार्मी कौर, अपूर्व मेहता और हीरू यश जौहर द्वारा निर्मित, फिल्म लाइगर साला क्रॉसब्रीड 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनन्या पांडे और माइक टायसन की भी प्रमुख भूमिका है।


Bundelikhabar

Related posts

नुसरत भरुचा की ‘जनहित में जारी’ से ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता के स्वर में ‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ गाना रिलीज

Bundeli Khabar

ईवीट्रिक मोटर्स ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘राइज’

Bundeli Khabar

शांतनु भामरे एलेना टुटेजा अभिनीत ‘तेरी आशिकी में’ म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!