24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220811 WA0013
मनोरंजन

आर माधवन अभिनीत ‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ का टीजर थिएटर में जारी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

इस टीजर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार

मुम्बई। आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, खुशाली कुमार और दर्शन कुमार स्टारर कूकी गुलाटी की फिल्म ‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म से खुशाली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का दिलचस्प टीजर थिएटर्स में रिलीज किया है। इस फिल्म के टीजर को आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ जोड़कर सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। बता दें, बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म के टीजर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी करने बजाए थिएटर्स में लॉन्च किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने ऐसा सिर्फ फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए किया है जिसका सीधा मतलब ये है कि फैन्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड इस हाई ऑक्टेन टीजर को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। खास बात यह भी है कि फिल्म की टीम ने सिनेमाघरों में वापसी करने के साथ खड़े होने और इंडस्ट्री का समर्थन करने के प्रयास में यह फैसला लिया है और यह वास्तव में कुछ ऐसा है जो पहले किसी दूसरी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया है।  ‘धोखा’ एक डायनेमिक विजन के साथ बनाई गई फिल्म है और दर्शकों को इसके टीजर में विजुअल, डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी का सिनेमाई अनुभव करने के लिए बिग स्क्रीन्स पर देखना होगा और इसलिए इसे थिएटर्स में पहले रिलीज किया गया है।

धोखा – राउंड डी कॉर्नर एक बहु-दृष्टिकोण वाली पेसी फिल्म है, जो एक अरबन कपल की एक दिन की जिंदगी पर आधारित है। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। ये फिल्म दर्शकों को इस कपल के वर्लविंड जर्नी पर ले जाने का वादा करती है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ की प्रस्तुति होगी टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

वीर ज़ारा के 20 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर होगी री-रिलीज…

Bundeli Khabar

पैसो की कमी की वजह से गुलशन कुमार को दिल्ली लौटना पड़ा था – खुशाली कुमार ने किया खुलासा

Bundeli Khabar

बीइएफए शो में पटना पहुंचेंगे बॉलीवुड स्टार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!