22.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220810 WA0002
मनोरंजन

कृष्णा शांति प्रोडक्शन ने फिल्म ‘इश्क़ पशमीना’ का मोशन पोस्टर किया लॉन्च

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

भाविन भानुशाली और मालती चाहर की है मुख्य भूमिका

मुम्बई। बड़े पर्दे पर दर्शकों ने अब तक क‌ई तरह की प्रेम कहानियां देखी होंगी,‌ मगर जल्द रिलीज़ होने‌ जा रही फ़िल्म ‘इश्क़ पशमीना’ में‌ दर्शायी गयी लव स्टोरी ना सिर्फ़ एक अलग किस्म की प्रेम कहानी है, बल्कि यह फ़िल्म इश्क़ के ऐसे अनोखे सफ़र‌ पर ले जाएगी, जिसे शायद ही लोग कभी भुला पाएं. कृष्णा शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म का हाल ही में मोशन पोस्टर जारी किया गया. फ़िल्म‌ में तेज़ी से उभरते हुए इंफ्लूएंसर भाविन भानुशाली और मालती चाहर इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका किरदारों में नज़र आएंगे.

टीवी शो ‘दे दे प्यार दे’ और ‘वेलापंथी’ में नज़र आ चुके भाविन भानुशाली ने फ़िल्म और मोशन पोस्टर के बारे में कहा, “मैं चाहता हूं कि अनोखे अंदाज़ में पेश किये गये इस मोशन पोस्टर को हर कोई जल्द से जल्द देखे. इस फ़िल्म को बनाने का पूरा सफ़र मेरे लिए काफ़ी ख़ूबसरत रहा और मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे इस फ़िल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला. निर्देशक अरविंद पांडे ने बेहद प्रभावशाली ढंग से इस कहानी को पेश किया है. मेरे लिए सौभाग्य की बात थी कि मुझे ऐसे सभी प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला. मुझे पूरी उम्मीद है कि ना सिर्फ़ इस फ़िल्म का मोशन पोस्टर, बल्कि दर्शकों को यह फ़िल्म भी बहुत पसंद आएगी.”

एक निर्देशक के तौर पर फिल्म ‘इश्क़ पशमीना’ के ज़रिए डेब्यू करने जा रहे और फ़िल्म के निर्देशक अरविंद पांडे ने कहा, “इस फ़िल्म को बनाने का हमारा सफ़र बेहद रोमांचक रहा. फ़िल्म के तमाम कलाकारों,‌ फ़िल्म के निर्माताओं और फ़िल्म से जुड़े हरेक शख़्स ने मुझे अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का भरपूर मौका दिया और हर क़दम पर मेरा साथ दिया.”
अरविंद पांडे ने‌ आगे कहा, “यह मेरी डेब्यू फ़िल्म है और मुझे लगता है कि यह मोशन पोस्टर एक निर्देशक के तौर पर मेरे विज़न को दर्शाता है. एक अनोखी प्रेम कहानी से सजी फ़िल्म ‘इश्क़ पशमीना’ में कलाकारों से लेकर अन्य क्रू तक नई प्रतिभाओं की भरमार है. मैं अपने मेकर्स की ओर से उनकी ख़ुशी को बयां करते हुए कहना चाहता हूं कि वे भी फ़िल्म की‌ रिलीज़ को लेकर बहुत बेकरार हैं.” ‘इश्क़ पश्मीना‌’ में प्यार के अनूठे व आत्मिक एहसास को अनोखे अंदाज़ में पेश किया है और मेकर्स का मानना है कि यह फ़िल्म‌ दर्शकों को बेहद पसंद आएगी.

फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में भाविन भानुशाली और मालती चाहर के अलावा ज़रीना वहाब, बिजेंद्र काला, कायनात अरोड़ा, गौरीका मिश्रा और अन्य मंजे हुए कलाकार भी नज़र आएंगे.
इस फ़िल्म के ज़रिए फ़िल्मों के निर्माण के क्षेत्र में क़दम रखने जा रहे सूरज सूर्या मिश्रा और शालू मिश्रा अपनी फ़िल्म को लेकर बेहद आश्वस्त नज़र आ रहे हैं. दोनों का‌ कहना है कि उनकी फ़िल्म लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें भावनाओं के एक‌ अलग ही सफ़र पर ले जाएगी. सूरज सूर्य मिश्रा और शालू मिश्रा का कहना है कि वो फ़िल्मों के‌ ज़रिए अलग और अनोखी किस्म की कहानियां बयां करने और अपनी फ़िल्मों के ज़रिए वे नये व प्रतिभाशाली लोगों को मौका देने में यकीन रखते हैं. उनका कहना है कि फ़िल्म में उन्हें एक अनूठी लव स्टोरी देखने को मिलेगी. सूरज सूर्या मिश्रा को इस बात का पूरा यकीन है कि हिंदी सिनेमा की दुनिया में उनकी फ़िल्म एक न‌ई मिसाल पेश करेगी.
फ़िल्म में कर्णप्रिय संगीत देने‌ की ज़िम्मेसारी शाम-बालकर और शाश्वत प्रखर ने उठाई है. श्याम बालकर और निर्देशक अरविंद पांडे ने फ़िल्म के गीत लिखे हैं.

‘मैरी कॉम’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गंगूबाई’ जैसी मशहूर फ़िल्मों के एडिटर राजेश पांडे ने इस फ़िल्म का भी संपादन‌ किया है और नवीन वी. मिश्रा ने इस फ़िल्म को बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ इस फ़िल्म को अपने कैमरे पर क़ैद किया है. ग़ौरतलब है कि फ़िल्म की संकल्पना के समय से ही नवीन फ़िल्म के साथ जुड़े हुए हैं और फ़िल्म को पर्दे पर सशक्त ढंग से साकार करने को लेकर पूरी तरह से तल्लीन होकर काम कर रहे हैं. यह फ़िल्म 23 सितम्बर,‌ 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.


Bundelikhabar

Related posts

‘गंगा और गीता’ में रानी चटर्जी का डबल रोल, फिल्म की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

ईवीट्रिक मोटर्स ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘राइज’

Bundeli Khabar

कमाल मलिक का सूफियाना गाना ‘खवाबों में मिले’ का फर्स्ट लुक प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!