16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211201 WA0011
मनोरंजन

कसीम हैदर कसीम को मिला दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। कसीम हैदर कसीम को मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स 2021 से नवाजा गया है। मुम्बई के आर्किड होटल में आयोजित ‘दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस (DPIAF) 2021’ से कसीम हैदर कसीम को सम्मानित किया गया।

जहां काफी फ़िल्म और टीवी पर्सनालिटी मौजूद रहीं। इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता मुकेश भट्ट, सुनील पाल मौजूद थे। सुनील पाल के हाथों कसीम हैदर कसीम को यह अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड के ऑर्गनाइजर कल्याण जी जाना है जो एक्टर हैं और एनजीओ का संचालन करते हैं।

इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजे जाने पर उन को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है, यह पल मेरे लिए यादगार रहा।

बता दें कि नजीबाबाद के जोगीपुरा के रहने वाले कसीम हैदर कसीम ने एक फ़िल्म और कुछ म्यूज़िक वीडियो में अभिनय किया है इस वजह से उन्हें सम्मानित किया गया है। वह अपना नेक्स्ट सांग श्रेया कुलकर्णी के साथ कर रहे हैं जिसका नाम है ‘मेरे साथ चलो’। जिसके पोस्टर की शूटिंग हो चुकी है।


Bundelikhabar

Related posts

गोंद के लड्डू सिंपल ह्यूमन इमोशन्स की कहानी है: नीना कुलकर्णी

Bundeli Khabar

बीम्स फिनटेक फंड ने अपने पहले 270 करोड़ रुपये के फंड के समापन की घोषणा की

Bundeli Khabar

बिहारी दर्शकों को भाया “लाल इश्क़”

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!