22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211127 WA0002
मनोरंजन

अभिनेता अंकुर भाटिया को निर्देशित करेंगे अली अब्बास जफर

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : अभिनेता अंकुर भाटिया एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिलचस्प किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड सीरीज ‘आर्या’ में निभाए अपने किरदार से दर्शको का दिल जीत लेने के बाद अब अंकुर भाटिया को अली अब्बास जफर के आगामी निर्देशन, फ्रेंच फिल्म ‘नुइट ब्लैंच’ के हिंदी रूपांतरण में हिस्सा बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गुंडे, सुल्तान, टाइगर ज़िंदा है और भारत जैसी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक शीघ्र ही शाहिद कपूर को लेकर एक फ़िल्म बनाएंगे जिसमें अंकुर भाटिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अंकुर ने ‘हसीना पारकर, सरबजीत’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर भाटिया एक मस्त और निराले व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो कि फिल्म की कहानी का महत्वपूर्ण किरदार होगा। फिलहाल उनके किरदार के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता मगर एक बात तय है कि यह उनके करियर के प्रमुख किरदारों में से एक होगी।

सूत्रों की माने तो भाटिया इस फिल्म के कलाकारों की टुकड़ी का हिस्सा हैं जिसमें शाहिद कपूर शामिल हैं। डिजिटल की दुनिया में अपनी सीरीज़ ‘आर्या’ में काम करके इन्होने सैकड़ो चाहने वालो का दिल जीत लिया है और अब दर्शको को इन्हे इस विचित्र किरदार में देखकर बहुत मजा आएगा। इसके अलावा अंकुर के और भी प्रोजेक्ट है जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

आदिपुरुष फिल्म के संवाद में हुआ बदलाव, पढ़ें अब नया डायलॉग

Bundeli Khabar

मेलोडी बॉक्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ भजन ‘भज मन तू हरि का नाम’

Bundeli Khabar

डॉ राज सिंह की लिखी देशभक्ति गीत ‘वंदे भारत’ को दिलीप सेन ने किया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!