25.7 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0807 223028
मध्यप्रदेश

महापौर का शपथग्रहण सम्पन्न: कलेक्टर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर नगर-निगम के 21 वें मेयर के रूप में जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित कांग्रेस के 26 पार्षदों,निर्दलीय शफीक हीरा, दो निर्दलीय व एआईएमआईएम की एक महिला पार्षद ने उत्साह भरे माहौल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य में शपथ ली। वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने मेयर सहित सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता तथा संविधान के पालन की शपथ दिलाई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि नए मेयर अन्नू शहर विकास की समझ और नए विजन के साथ जबलपुर को अग्रणी बनाकर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हम कलाकारी या नौटंकी नहीं बल्कि अपने काम की बदौलत जनता के दिल पर राज किया और आगे भी करेंगे। उन्होने कहा कि भारत देश के जैसी आध्यात्मिक शक्ति किसी के पास नहीं है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज सभी धर्म के पार्षद जीत कर आए हैं यह भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस संस्कृति की हमें हर हाल में रक्षा करना है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को धार्मिक मूल्यों और संस्कृति से जोड़ना है क्योंकि आज युवाओं को भटकाने वाले बहुत बड़ी संख्या में हो गए हैं। कमलनाथ ने मेयर सहित सभी से यह आव्हान भी किया कि अब सब मिलजुल कर जबलपुर के विकास के बारे में सोचें, मास्टर प्लान को 10 साल आगे का ध्यान रख कर बनाया जाए।

मेयर पद की शपथ शपथ लेने के बाद नए मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नर्मदा मैया के जयकारा से अपनी बात शुरू की और कहा कि बुनियादी समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत देना और सुनियोजित विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी। इसके पहले नए मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू को 37 साल पुराना मेयर का परम्परागत गाउन पहनाया गया। शपथ लेते ही मेयर और पार्षदों सहित कांग्रेसियों ने पुण्य सलिला मां नर्मदा का जयकारा बोल नर्मदा मैया की जय और जय जबलपुर का उद्घोष किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, सरस्वति पूजन और वंदे मात्रम गायन से किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं का स्वागत और सम्मान भी किया गया। समारोह में ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद,स्वामी राघवदेवाचार्य, स्वामी गिरीशानंद, ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज, रामदास महाराज, सहित मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश और बिशप भी पहुंचे जिनका सभी ने स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

Bundeli Khabar

बिजावर: सेल्समैन द्वारा की जा रही अनियमितताओं से लोग परेशान

Bundeli Khabar

सटोरियों से रुपये लेने के मामले में एक ASI समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!