22.7 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0806 220632
मध्यप्रदेश

वन विभाग की कार्यकुशलता से शिकारी गिरोह रंगे हाथों गिरफ्तार

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

बालाघाट/ब्यूरो
किरनापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग की टीम को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है जहाँ वन विभाग की टीम ने जंगली जानवरों के शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी को अपने मुखबिरों द्वारा अवैद्ध शिकार की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ मौकाए वारदात पर दबिश दी गई एवं आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जब वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर दबिश दी गई तो वहाँ झाड़ियों में जंगली सुअर का मांस पका हुआ पाया गया, खोजबीन के बाद जब आरोपियों को पकड़ा गया तब उनके पास से चीतल के 04 सींग एवं शिकार में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की गई।

जिसके पश्चात आरोपियों पर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 05 आरोपियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, उक्त कार्यवाही रेंजर शिशुपाल अहिरवार के मार्गदर्शन में एन. के. उईके, मेहबूब खान, आर.एस. चौहान, सुरेश निहानवे, तिलक चंद उईके, मुकेश पन्द्रे, चोबेलाल पन्द्रे, एवं इकबाल क़ुरैशी द्वारा की गई।


Bundelikhabar

Related posts

आचार्य प्रवर के पहले समाधि दिवस पर सुवर्ण पाशन की खुराक पिलाई गयी

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन परसोरिया में सम्पन्न

Bundeli Khabar

भवन नहीं तो वोट नहीं:क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!